Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़ayodhya ram mandir ramlala darshan will be available for 18 hours continuously on mauni amavasya today

मौनी अमावस्या पर अयोध्या राम मंदिर में आज रामलला के दर्शन लगातार 18 घंटे होंगे, बंद नहीं होगा पट

  • Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या हो देखते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि आज रामलला के दर्शन लगातार 18 घंटे होंगे।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानWed, 29 Jan 2025 08:53 AM
share Share
Follow Us on
मौनी अमावस्या पर अयोध्या राम मंदिर में आज रामलला के दर्शन लगातार 18 घंटे होंगे, बंद नहीं होगा पट

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या हो देखते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने निर्णय लिया है कि आज रामलला के दर्शन लगातार 18 घंटे होंगे।रामलला का दर्शन सुबह 5 बजे शृंगार आरती से लेकर रात को 11 बजे तक यानी शयन आरती तक लगातार होगा। इस बीच पट बंद नही होगा। इससे श्रद्धालुओं को निर्वाध दर्शन मिल सकेगा।

मीडिया प्रभारी शरद शर्मा के मुताबिक ट्रस्ट का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु अपने आराध्य का दर्शन कर सकें। इसलिए इस व्यवस्था को अत्यधिक भीड़ रहने तक जारी रखा जाएगा। सामान्य दिनों में सुबह 7 बजे साढ़े नौ बजे तक दर्शन करने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया अब कुछ दिन तक नई व्यवस्था के तहत इस अवधि के बीच-बीच मे होने वाली आरती को भी देखने का सौभाग्य श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान मिलता रहेगा। परिसर के सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक भीड़ नियंत्रण के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है क्योंकि इन दिनों एक मिनट भी श्रद्धालुओं को रोका नही जा सकता है।

ये भी पढ़ें:अयोध्या आने से फिलहाल बचें, भारी भीड़ के चलते राम मंदिर ट्रस्ट की अपील
ये भी पढ़ें:महाकुंभ: मौनी अमावस्या से पहले अयोध्या में रामनवमी,काशी में देवदीपावली जैसा रेला

पिछले 15 दिनों से अयोध्या में लाखों श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या का रुख किया है। विगत 15 दिनों में ही अयोध्या के व्यापार को दिन दूना रात चौगुना लाभ प्राप्त हो रहा है। इतनी बड़ी संख्या में अचानक श्रद्धालुओं का यहां आना ठेले और खोमचे वालों से लेकर बड़े-बडे़ होटल और रेस्टोरेंट तक के संचालकों की बांछें खिली हुई हैं। माना जा रहा है कि विगत एक पखवारे में ही अयोध्या के व्यापार ने लगभग सवा सौ करोड़ का कारोबार कर लिया है।

रामलला की कृपा से अयोध्या के व्यापार पर इस तरह से धनवर्षा हो रही है, कि इसके पहले के अयोध्या में होने वाले चार बडे़ मेलों में भी इतनी भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन नहीं हुआ होगा। यह न केवल धार्मिक बल्कि अयोध्या के व्यापार के लिए भी अच्छा दौर साबित हो रहा है। इससे अयोध्या की अर्थव्यवस्था ने भी कमाल की उड़ान भरी है। संगम में स्नान करने के बाद लाखों श्रद्धालुओं के प्रयागराज से सीधे अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्रयागराज के महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं ने अयोध्या में व्यापार को और रफ्तार दे दी है। चाहे पूजा सामग्री बेचने वालों हों या होटल और रेस्टोरेंट व्यावसायी, भगवान की मूर्तिायं बेचने वालें हों या श्रद्धालुओं को तिलक और चंदन लगाने वाले। सभी तरह के छोटे से बड़े व्यापारी तक की जेब भरी हुई हैं। सभी की कमाई चार से छह गुना इजाफा हुआ है। बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की संख्या में अयोध्या धाम के कारोबार को एक नई दिशा दी है। राममंदिर बनने के बाद से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या तो बढ़ा ही साथ ही व्यापार भी दो गुना हो गया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें