Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़asp will contest assembly elections for the fourth time in four years chandrashekhar azad said on alliance with jjp

चार साल में चौथी बार विधानसभा चुनाव में लड़ेगी आसपा, जेजेपी के साथ गठबंधन पर बोले चंद्रशेखर

  • 15 मार्च 2020 को बनी सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 4 साल में चौथी बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आसपा चुनाव लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, मेरठ। राकेश प्रियदर्शीWed, 28 Aug 2024 03:24 AM
share Share

Chandrashekhar Ravan's Azad Samaj Party: 15 मार्च 2020 को बनी सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चार साल में चौथी बार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में आसपा चुनाव लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। 2024 में पहली बार आसपा संस्थापक चंद्रशेखर आजाद लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे और नगीना (सुरक्षित) सीट से सांसद चुने गए। अब आसपा हरियाणा में जेजेपी के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

इस बीच एएनआई से बात करते हुए चंद्रशेखर रावण ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जेजेपी के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन पर कहा, 'भीम आर्मी के कार्यकर्ता पिछले 7-8 वर्षों से हरियाणा में काम कर रहे हैं। हमने अपनी पार्टी के सबसे मेहनती लोगों को उम्मीदवार बनाया है जिनकी जमीन पर अच्छी पकड़ है और व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं। मुझे विश्वास है कि आजाद समाज पार्टी-जेजेपी के साथ जो हमारा गठबंधन हुआ है हम मिलकर हरियाणा में एक मजबूत विकल्प बनेंगे। 20 सीटें ऐसी हैं जहां हमारी अच्छी पकड़ है और हम अच्छी तरह से लड़ सकते हैं। इससे पहले हम बिहार,मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी में चुनाव लड़ चुके हैं। लोगों ने हमारे सभी संघर्षों के लिए अपने वोटों से हमें आशीर्वाद देना शुरू कर दिया है

15 मार्च 2020 को आधिकारिक तौर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) नाम से चंद्रशेखर ने नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा की। तब उनकी पार्टी में सपा, बसपा, कांग्रेस, रालोद आदि से करीब सौ पूर्व नेता शामिल हुए। पार्टी की लांचिंग के बाद आसपा चुनावी समर में उतर गई। 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 110 सीटों पर चुनाव लड़ी। खुद चंद्रशेखर भी गोरखपुर से चुनाव लड़े लेकिन सफलता नहीं मिली। 2023 में आजाद समाज पार्टी एक साथ तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में उतरी। राजस्थान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी, लेकिन सफलता नहीं। मध्यप्रदेश और तेलंगाना के चुनाव में भी सफलता नहीं मिली, केवल उपस्थिति दर्ज हो सकी। सफलता का वर्ष मानें तो आसपा के लिए 2024 रहा। पार्टी संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद पार्टी के पहले सांसद बने। नगीना लोकसभा क्षेत्र से वह चुने गए।

इस तरह रहा है आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का चुनावी सफर

-2022 में उत्तर प्रदेश में 403 में से 110 सीटों पर चुनाव लड़ी। कुल 1,19,170 वोट मिले

-2023 में राजस्थान में 200 में से 48 सीटों पर रालोपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी। कुल 3,55,259 वोट प्राप्त हुए। सफलता नहीं मिली।

-2023 में ही मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 86 सीटों पर चुनाव लड़ी। 1,42,421 वोट प्राप्त हुए। सफलता नहीं मिली।

-2023 में ही तेलंगाना की 119 सीटों में से चार पर आसपा चुनाव लड़ी। कुल 1002 वोट ही मिल सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें