Indian Army s Valor Celebrated in Ambedkarnagar with Tiranga Shaurya Yatra सेना के सम्मान में निकली तिरंगा शौर्य यात्रा, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsIndian Army s Valor Celebrated in Ambedkarnagar with Tiranga Shaurya Yatra

सेना के सम्मान में निकली तिरंगा शौर्य यात्रा

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में भारतीय सेना के साहस को सम्मानित करने के लिए भाजपा द्वारा तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भाग लिया। यात्रा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSun, 18 May 2025 01:21 AM
share Share
Follow Us on
सेना के सम्मान में निकली तिरंगा शौर्य यात्रा

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और शौर्य की गाथा लिखी। सेना के सम्मान में शनिवार को भाजपा ने नगर में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली। तिरंगा शौर्य यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी रहे। अगुवाई जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने एवं संयोजन डॉ राना रणधीर सिंह ने की। यात्रा विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय और विधायक धर्म राज निषाद के नेतृत्व में नगर के तिरंगा तिराहे से संघतिया तिराहे तक निकाली गई। सेना के सम्मान में जय हिंद, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए निकली तिरंगा शौर्य यात्रा ने सैकड़ों भाजपाई शामिल रहे।

यात्रा के शुभारम्भ के पूर्व तिरंगा तिराहे पर सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी और जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने वीर सैनिकों का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि देश के वीर सैनिकों की पराक्रम और अदम्य साहस ने पाकिस्तानी संरक्षण में पल रहे आतंकी के मुख्यालयों को धराशाई कर दिया। कहा कि देश के महिलाओं की सिंदूर को मिटाने वाले आतंकियों को देश के सैनिकों ने ढूंढ कर मौत के घाट उतारा जा रहा है। कहा कि भाजपा देश के वीर सैनिकों की सम्मान में वार्ड और ग्राम पंचायत स्तर तक सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रही है। इसके पूर्व जिला कार्यालय अटल भवन में पुण्य श्लोक महारानी अहिल्याबाई होलकर त्रि शताब्दी स्मृति अभियान की कार्यशाला जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं संयोजक सुमन पाण्डेय की संचालन में हुई। यात्रा और बैठक को पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।