Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अलीगढ़Unemployed Day Protest on PM Modi s Birthday in Aligarh

राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन

राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन अलीगढ़। सपा छात्र सभा

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Tue, 17 Sep 2024 03:44 PM
share Share

राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन अलीगढ़। सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती के नेतृत्व में मंगलवार को जिला पंचायत अलीगढ़ के बाहर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इसके बाद कलेक्ट्रेट तक जाते हुए नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पर प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और चाय और पकोड़े बनाए। पदाधिकारियों ने कहा कि चुनावी समर के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश के युवाओं को दो करोड़ रोजगार देने की घोषणा मिथ्या साबित हुई, निजीकरण के कारण देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। प्रदेश सचिव अजीम अब्बासी ने कहा पेपर लीक के जरिए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के साथ खिलवाड़ कर उनका हक छीना जा रहा है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष फैजान पठान, उपाध्यक्ष सैयद फैजान अली, महानगर उपाध्यक्ष कुलदीप, महानगर सचिव मोहम्मद आबिद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें