International Seminar on Future of Museums in Changing Times at AMU on May 18 2025 संग्रहालय दिवस पर दिखेगी 70 साल पुरानी पालकी, अद्भुत संग्रह, Aligarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsInternational Seminar on Future of Museums in Changing Times at AMU on May 18 2025

संग्रहालय दिवस पर दिखेगी 70 साल पुरानी पालकी, अद्भुत संग्रह

Aligarh News - - प्रदर्शनी में संरक्षित प्राकृतिक इतिहास के नमूने होंगे प्रदर्शित - 18 मई को

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 16 May 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
संग्रहालय दिवस पर दिखेगी 70 साल पुरानी पालकी, अद्भुत संग्रह

फोटो 00 अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के संग्रहालय विज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2025 के अवसर पर “तेजी से बदलते युग में संग्रहालयों का भविष्य” विषय पर 18 मई को एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संग्रहालय दिवस पर लगने वाली प्रदर्शनी में 70 साल पुरानी पालकी, समेत कई अद्भुत चीजें देखने को मिलेंगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नइमा खातून द्वारा म्यूजियोलोजी विभाग में किया जाएगा। इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक पुरानी ऐतिहासिक पालकी का भी प्रदर्शन किया जाएगा, जिसे कन्नौज के एक प्रतिष्ठित परिवार द्वारा संरक्षित किया गया था।

यह पालकी 1990 के दशक के अंत तक सांस्कृतिक आयोजनों में प्रयुक्त होती रही और इसके विरासत मूल्य को देखते हुए इसे संग्रहालय विज्ञान विभाग को दान कर दिया गया। वर्ष 2024 में विभाग के एक छात्र द्वारा विभाग के शिक्षक की देखरेख में इसका संरक्षण किया गया। अब इसे मूसा डाकरी संग्रहालय में पहली बार प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी में संरक्षित चित्रकलाएं, पांडुलिपियां, टैक्सिडर्मी विधि से संरक्षित प्राकृतिक इतिहास के नमूने और गीले संरक्षण तकनीक द्वारा सुरक्षित नमूनों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यूनेस्को अध्यक्ष भी करेंगे शिरकत संगोष्ठी में पद्मश्री प्रो. हकीम सैयद जिल्लुर रहमान निदेशक इब्ने सीना अकादमी अलीगढ़, प्रो. अंबिका पटेल अध्यक्ष आईसीओएम इंडिया और प्रमुख संग्रहालय विज्ञान विभाग, एमएस यूनिवर्सिटी बड़ौदा और प्रो. नफीस अहमद खान डीन जीवन विज्ञान संकाय एएमयू, विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। संगोष्ठी का मुख्य वक्तव्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त प्रो. अमरेश्वर गल्ला यूनेस्को अध्यक्ष द्वारा दिया जाएगा। सचिव और संग्रहालय विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. अब्दुर्रहीम ने बताया है कि कार्यक्रम का उद्देश्य संग्रहालयों को केवल संग्रहण स्थलों के रूप में नहीं, बल्कि समुदायों से जुड़े, नवाचार को प्रेरित करने वाले और सतत व समावेशी भविष्य की दिशा में योगदान करने वाले जीवंत संस्थानों के रूप में प्रस्तुत करना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।