Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अलीगढ़Controversy Erupts as BJP Minister Calls Rahul Gandhi a Terrorist

बिगड़े बोल: भाजपा के राज्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया आतंकवादी

मध्य प्रदेश के दर्जा प्राप्त श्रम एवं नियोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी बताया। उन्होंने इंदौर में यह विवादित बयान दिया, जिसमें राहुल पर देश को बांटने का भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Tue, 17 Sep 2024 03:19 PM
share Share

बिगड़े बोल: भाजपा के राज्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया आतंकवादी -दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह के विवादित बयान का वीडियो वाइरल

-राहुल गांधी को लेकर कई विवादित बातें बोलीं, इंदौर में दिया है बयान

फोटो-

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश के दर्जा प्राप्त श्रम एवं नियोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह अपने एक और विवादित बयान को लेकर विवादों से घिर गए हैं। राज्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आतंकवादी बताया है। इतना ही नहीं राहुल पर देश को बांटने का भी आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर विवादित बयान का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। मंत्री के बयान ने सियासी पारा बढ़ा दिया है।

राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने सोमवार को मध्य प्रदेश के इंदौर दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल को देश का नंबर वन आतंकी बता दिया। हमलावर रघुराज ने कहा कि राहुल देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें इटली से लुटेरे के रूप में भारत को लूटने के लिए भेजा गया है। कांग्रेस पर हमला करते हुए मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपनी किताब में कहा था कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। अब कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बन गई है।

0-देश के 99 फीसदी मुस्लिम कनवर्टेड

रघुराज सिंह ने कहा कि देश के 99 फीसदी मुसलमान कनवर्टेड हिन्दू हैं। वक्फ बोर्ड को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घपला करने के लिए नौ लाख एकड़ जमीन वक्त बोर्ड को दी है। उनके पास पाकिस्तान में भी जमीन है। इसे अब खत्म होना चाहिए, इसलिए केंद्र सरकार ने एक मसौदा तैयार किया है।

0-अरविंद केजरीवाल को महाभ्रष्टाचारी बताया

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल को द्वितीय आतंकवादी और महाभ्रष्टाचारी बताया। इसके साथ ही आरक्षण को लेकर कहा कि आरक्षण हमेशा उन लोगों को मिलना चाहिए। जिनका शोषण हुआ है।

0-पहले भी रघुराज सिंह देते रहे हैं विवादित बयान

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह द्वारा विवादित बयान दिए जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।

0-विवादित बयायों के कुछ अंश

-मौका मिलेगा तो देश के सभी मदरसे बंद करा देंगे, क्योंकि वहां आतंकवादी पलते हैं।

-सत्ता पाने के लिए जैसे औरंगजेब ने अपने पिता का कैद कर लिया था, उसी तरह अखिलेश ने भी अपने पिता मुलायम सिंह यादव को कैद कर लिया है। प्रदेश में अखिलेश यादव के रूप में औरंगजेब ने पुन: जन्म लिया है।

-मस्जिद में अगर 100 लोग आ सकते हैं तो 100 लोग ही नमाज पढ़ेंगे। सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जा सकती। इस्लामिक देशों में कानून-व्यवस्था अच्छी है। वहां पर साफ कहा जाता है कि जितने लोग मस्जिद में आ सकते हैं, वही नमाज पढ़ेंगे. जो नहीं आ सकते वह घर में नमाज अदा करें। हमारे देश में 15% लोग लोकशाही का दुरुपयोग करते हैं, यह इसलिए होता है क्यों कि हम इसको स्वीकरा कर लेते हैं।

-बुर्का बैन किया जाना चाहिए। जब बुर्का बैन हो जाएगा तो उससे आतंकवादियों का प्रवेश भी बंद हो जाएगा। क्योंकि आतंकवादी महिलाओं के भेष में अंदर घुसना चाहते हैं। बुर्का कहां से आया। ये आपको बता देता हूं ये अरब से आया। उन्होंने त्रेता युग का उदाहारण देते हुए कहा राम और लक्ष्मण जी के समय में जब सूर्पणखा के नाक व कान काटे काट दिए थे तो वह अरब चली गईं थीं और वहां पर सिर्फ आंख खोलकर वह अपने आप को छिपाकर रहती थीं। वहां से बुर्का का चलन शुरू हुआ।

-एएमयू को लेकर राज्यमंत्री ने पूर्व कई विवादित बयान दिए थे। कहा था कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर हिन्दुस्तान यूनिवर्सिटी कर देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें