Protests by Samajwadi Party Women s Wing Against Controversial Statement by Minister Vijay Shah सपा महिला सभा ने निकाला शर्म करो मार्च, Agra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAgra NewsProtests by Samajwadi Party Women s Wing Against Controversial Statement by Minister Vijay Shah

सपा महिला सभा ने निकाला शर्म करो मार्च

Agra News - समाजवादी पार्टी महिला सभा ने विजय शाह के विवादित बयान के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर मंत्री के इस्तीफे की मांग की और महिलाओं में रोष व्यक्त किया। इस बयान ने सियासत को...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 15 May 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
सपा महिला सभा ने निकाला शर्म करो मार्च

समाजवादी पार्टी महिला सभा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शर्म करो मार्च निकाला। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह बयान पर कड़ी आपत्ति जताई। महानगर अध्यक्ष प्रियंका चौहान ने कहा विजय शाह के बयान से महिलाओं में काफी रोष है। मंत्री के विवादित बयान ने मध्य प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सियासत को गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी विजय शाह के इस्तीफे की मांग करती है। महिला विरोधी मानसिकता रखने वाले ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। साथ ही देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की अपील की।

प्रदेश सचिव ममता टपलू ने इसे सेना और राष्ट्रीय एकता का अपमान बताया। कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस टिप्पणी ने जनता और सेना के बीच गुस्सा पैदा किया है। इस मौके पर जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति, सुलेखा श्रीवास्तव, जितेंद्र चक, उस्मान अब्बास, प्रवीना पालीवाल, सरिता यादव, अफरोज खान, रिहाना अब्बास, निर्मला तोमर, पूनम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।