Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराPink Toilet on Wheels City to Launch Women s Sanitation Service Under Swachh Bharat Mission

नगर निगम शुरू करेगा पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम महिलाओं के लिए पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा शुरू करने जा रहा है। पुरानी बसों को सुधार कर यह सेवा उन स्थानों पर उपलब्ध कराई जाएगी जहां महिलाओं के लिए शौचालय नहीं हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराWed, 11 Sep 2024 03:35 PM
share Share

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में नगर निगम महिलाओं के लिए पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा उपलब्ध कराएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही इस सेवा को जनता को समर्पित किया जाएगा। ऐसे स्थान जहां पर महिलाओं के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां मांग पर इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। आगरा मथुरा ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड के द्वारा कई साल पहले सीएनजी बसों का संचालन किया जाता था। वर्तमान में ये बसें कबाड़ हो चुकी हैं। इन बसों में सुधार कर इनको पिंक टायलेट ऑन व्हील्स बस सेवा में तब्दील करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही इनमें से एक बस को प्रायेागिक तौर पर जनता को समर्पित किया जाएगा।

इस संबंध में पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि इन बसों को ऐतिहासिक इमारतों जैसे ताजमहल, लाल किला, एत्मादुद्दौला और सिकंदरा आदि के आसपास उपलब्ध कराने के साथ ही ऐसे स्थानों पर भी उपलब्ध कराया जाएगा जहां पर महिला शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। अगर प्रयोग सफल रहा तो महिलाओं के लिए इस सेवा को पूरे शहर में उपलब्ध कराया जाएगा।

भविष्य में ऐसी ही बसों के भीतर ही हेल्थ चेकअप सेंटर बनाने की योजना पर भी काम चल रहा है। बसों का संचालन विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं और बैंकों के सीएसआर फंड के माध्यम से कराये जाने की योजना है।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम पिंक आयलेट ऑन व्हील्स की सेवा महिलाओं को समर्पित करने जा रहा है। पुरानी और बेकार बसों को रीमाडल करके पिंक टायलेट ऑन व्हील बस सेवा शुरू की जा रही है।

अंकित खंडेलवाल, नगर आयुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें