Notification Icon

हिन्दी का ज्ञान दिलाएगा विवि में पहचान

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में 4 से 19 सितंबर तक हिन्दी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 10 प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें प्रश्नोत्तरी, काव्यपाठ, निबंध लेखन, वाद-विवाद, त्वरित भाषण, कहानी पाठ,...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराTue, 27 Aug 2024 05:31 PM
share Share

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में हिन्दी सप्ताह का आयोजन किया गया। विवि के पालीवाल पार्क परिसर स्थित केएमआई की ओर से आयोजन किया जाएगा। चार सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि हिन्दी सप्ताह का आयोजन चार से 19 सितंबर तक किया जाएगा। इसमें हिन्दी के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत करती हुई 10 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में विवि से संबद्ध सभी महाविद्यालयों के छात्रों के साथ-साथ अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए संस्थान में निशुल्क पंजीकरण कराया जा सकता है। चार सितंबर को प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

पांच सितंबर को काव्यपाठ प्रतियोगिता होगी। निबंध लेखन प्रतियोगिता छह सितंबर को आयोजित की जाएगी। वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन नौ सितंबर को होगा। त्वरित भाषण प्रतियोगिता 10 सितंबर, कहानी पाठ 11 सितंबर, वर्तनी शुद्धिकरण प्रतियोगिता 13 सितंबर, सुलेख प्रतियोगिता 14 सितंबर, अंत्याक्षरी प्रतियोगिता 18 सितंबर और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता 19 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें