पाकिस्तानी मूल का कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर राणा मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है। वह अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी रहा है। राणा को प्रत्यर्पण संधि के तहत अमेरिका से भारत लाया गया।
सूत्रों ने बताया कि तहव्वुर राणा को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए के मुख्यालय के अंदर उच्च सुरक्षा वाले सेल में रखा गया है, जहां चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं।
KAVACH 5.0: भारतीय रेलवे स्वदेशी तकनीक से बने सुरक्षा उपकरण कवच के एक अगले वर्जन पर काम कर रही है। इसका निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री ने इसे मुंबई लोकल के लिए लॉन्च करने का ऐलान किया है।
मौसम एजेंसी ने अपनी चेतावनी में कहा, 'अगले 3-4 घंटों में मुंबई के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ आंधी-तूफान और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं।'
यह विवाद खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कुणाल कामरा के हालिया शो से उपजा है, जहां उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था। कामरा के शो के बाद शिवसेना समर्थकों में आक्रोश फैल गया।
बीईएसटी, पुलिस, एंबुलेंस सेवा और अन्य एजेंसियों की टीमें तुरंत घटनास्थल पर भेजी गईं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। इमारत से निकलने वाले घने काले धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता है।
नवी मुंबई में एक सीमेंट मिक्सर वाहन में छिपाई गई शराब की 495 बोतलें जब्त की गईं। महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने बताया कि ये शराब अवैध रूप से गोवा से ले जाई जा रही थी, जिसका मूल्य 34.39 लाख रुपये है। वाहन...
नवी मुंबई पुलिस ने पिछले 30 वर्षों से अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में बांग्लादेश के एक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दंपति ने अपने दस्तावेज पेश किए, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाए...
मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में अगले सप्ताह से ड्रेस कोड लागू किया जा रहा है। मंदिर में स्कर्ट या छोटे, कटे-फटे कपड़े पहनकर प्रवेश करना वर्जित होगा।
मुंबई में 26 नवंबर 2008 को विभिन्न हिस्सों में हुए आतंकी हमलों में 166 लोग मारे गए थे। मृतकों में अमेरिका, ब्रिटेन और इजराइल के नागरिक भी शामिल थे। इन हमलों को 26/11 हमलों के नाम से भी जाना जाता है।