Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsThree Bangladeshi Family Members Arrested in Navi Mumbai for Illegal Residency

महाराष्ट्र : अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

नवी मुंबई पुलिस ने पिछले 30 वर्षों से अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में बांग्लादेश के एक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दंपति ने अपने दस्तावेज पेश किए, लेकिन जन्म प्रमाण पत्र फर्जी पाए...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 Feb 2025 02:47 PM
share Share
Follow Us on
महाराष्ट्र : अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेशी परिवार गिरफ्तार

ठाणे, एजेंसी। भारत में पिछले 30 साल से अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लोदश के एक परिवार के तीन सदस्यों को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान वाशी स्थित जुहूगांव में एक फ्लैट पर रह रहे 48 वर्षीय शारो अबताब शेख और 39 वर्षीय उसकी पत्नी सलमा सारो शेख को पकड़ा गया है। दंपति ने अपने फ्लैट के स्वामित्व के दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र की फोटो प्रतियां पेश कीं। पुलिस ने दंपति द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन शुरू किया। निरीक्षण के बाद दक्षिण 24 परगना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया कि दंपति द्वारा प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र फर्जी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें