प्रेमानंद महाराज बुधवार को पदयात्रा के दौरान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। लाइटिंग के लिए सड़क पर लगा ट्रस पदयात्रा के दौरान ठीक उनके ऊपर हवा में लटक गया।
अवैध कब्जा करने वालों का समर्थन का वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पर आरोप लगाते हुए सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन व पीठाधीश्वर कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर महाराज कोर्ट पहुंच गए हैं। उनकी याचिका पर कोर्ट ने वृंदावन कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अगली सुनवाई 12 मई को होगी।
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने छाता क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। सहायक अभियन्ता अशोक चौधरी ने बताया कि मेद्या चौरसिया द्वारा विकसित कॉलोनियों में...
मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान तीसरे दिन जोर-शोर से चलाया। 52 होर्डिंग्स हटाते हुए 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार, नगर निगम...
संत प्रेमानंद महाराज को पैदल चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उनकी पदयात्रा पिछले दो दिनों से नहीं हो पा रही है। महाराज कार से ही आश्रम पहुंच रहे हैं। ऐसे में रातभर उनका इंतजार कर रहे लोगों को मायूस होना पड़ रहा है।
नगर निगम मथुरा-वृंदावन में मंगलवार को संभव दिवस पर नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने 16 शिकायतें सुनीं। इनमें से 8 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। लंबित शिकायतों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया...
महाकुंभ में सबसे खूबसूरत साध्वी के नाम से चर्चित हुईं हर्षा रिछारिया की वृंदावन से संभल की 175 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू हो गई है। पदयात्रा शुरू करते ही उनकी चप्पल गायब हो गई। ऐसे में नंगे पैर ही उन्होंने यात्रा शुूरू कर दी है।
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा मार्ग पर हादसा होते-होते बच गया। पदयात्रा मार्ग लगे एक बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद खंभे के नीचे खड़े लोगों में अफरातफरी मच गई।
रंगभरी एकादशी के साथ ही होली का उल्लास और चटक हो गया है। सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर से अयोध्या के रामललाऔर वृंदावन के बांके बिहारी तक होली का खास उमंग देखने को मिला। इस दौरान जनसैलाब उमड़ा रहा।
यूपी में ब्रज में 40 दिन के रंगोत्सव का आगाज हो गया है। विश्व प्रसिद्ध लड्डू होली आज होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बरसाना के लाडलीजी मंदिर में मौजूद रहेंगे। आइए बताते हैं कि ब्रज में 40 दिन के रंगोत्सव में कब क्या आयोजन है।