Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsMathura-Vrindavan Municipal Corporation Removes Illegal Hoardings and Imposes Fines

52 अवैध होर्डिंग और उखाड़े, 44 हजार का जुर्माना

Mathura News - मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान तीसरे दिन जोर-शोर से चलाया। 52 होर्डिंग्स हटाते हुए 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार, नगर निगम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराTue, 22 April 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
52 अवैध होर्डिंग और उखाड़े, 44 हजार का जुर्माना

महानगर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को हटाने का अभियान नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने तीसरे दिन जोर-शोर से चलाया। विभिन्न मार्गों पर लगे 52 होर्डिंग हटाते हुए 44 हजार रुपये का जुर्माना आरोपित किया गया। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध रूप से लगे होर्डिंग हटाने के सख्त निर्देश दे रखे हैं। अवैध होर्डिंग से जहां नगर निगम को राजस्व की बड़ी हानि हो रही है, वहीं महानगर के प्रमुख मार्गों की सुंदरता पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश के बाद नगर निगम की टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन निगम की टीमों ने अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेन्द्र सिंह यादव एवं प्रवर्तन दल के कर्नल आरके सिंह के संयुक्त नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम व राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ कृष्णा नगर बिजली घर से सौंख रोड होते हुए मण्डी चौराहे तक व मण्डी चौराहे से नरसी विहार कालोनी तक एवं वृन्दावन जोन में फोगला आश्रम से प्रेम मंदिर टी-पोइन्ट तक अभियान चलाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें