झारखंड में गुरुवार को हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने दावा किया कि सोरेन अकेले शपथ लेंगे। झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने स्पष्ट रूप से कहा कि गुरुवार को शपथ ग्रहण में केवल हेमंत सोरेन शामिल होंगे।
झारखंड के भावी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार शाम को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संजोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। क्या हुई दोनों में बात…
भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा करेगी। इसे लेकर पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में तीन दिसंबर को उच्चस्तरीय बैठक होगी। इससे पहले हार की वजहों को लेकर 30 नवंबर को प्रदेश स्तरीय बैठक भी होगी।
कांग्रेस की बात करें तो विधायक दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, कुमार जयमंगल, बंधु तिर्की समेत कई दिल्ली पहुंचे हुए हैं। कुछ मंगलवार को जाएंगे। सभी हेमंत मंत्रिमंडल में जगह पक्की करने की जुगत में हैं।
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में नवनिर्वाचित विधायकों में 89 फीसदी 'करोड़पति' हैं। किस पार्टी का एमएलए सबसे अमीर है। विस्तृत जानकारी के लिए यह रिपोर्ट पढ़ें...
कोल्हान में सिर्फ तीन ही सीट ऐसी है, जहां से जीतने वाले झामुमो प्रत्याशियों को पिछले चुनाव के मुकाबले कम अंतर से जीत प्राप्त हुई है। चाईबासा के झामुमो विधायक दीपक बिरुवा सर्वाधिक मतों के अंतर से जीते हैं।
इंडिया गठबंधन के घटक दल झामुमो, कांग्रेस, राजद के विधायक दल की रविवार को अलग-अलग बैठक हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास में संयुक्त रूप से इंडिया गठबंधन के विधायक जुटे।
राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद कार ड्राइव करते हुए गेट नंबर एक से बाहर निकले। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को देख गाड़ी रोकी और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।
झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा भले ही हार गई हो लेकिन एक मजबूत विपक्ष के रूप में उसने अपनी रणनीति के संकेत दे दिए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…
झारखंड में नई सरकार में कांग्रेस ने चार मंत्री पदों की डिमांड की है। दरअसल, कांग्रेस की तरफ से हर चार विधायकों पर एक मंत्री पद की डिमांड की गई है। इसे लेकर चर्चा चल रही है।