New Delhi Seat Exit Polls: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है इसका फैसला शनिवार 8 फरवरी को सबके सामने आ जाएगा। उससे पहले ज्यादातर एग्जिट पोल के अनुमानों में भाजपा सरकार बन रही है।
Mind Brink के सर्वे में आम आदमी पार्टी की चौथी बार लगातार सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार अरविंद केजरीवाल 44 से 49 सीटें पाकर फिर सत्ता में लौटेंगे, जबकि भाजपा पहले के मुकाबले काफी सीटें जीतकर विपक्ष में ही रहेगी। अनुमान है कि भाजपा को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं।
प्रदीप गुप्ता का लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान एग्जिट पोल बुरी तरह फेल हो गया था। जिसके बाद उन्हें विपक्षी दलों ने खूब कोसा था। लोगों ने उन्हें एक टीवी चैनल पर रोते हुए भी देखा था।
गुरुवार को संजय राउत, कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट और एनसीपी-एसपी के जयंत पाटिल ने मीटिंग की। इस दौरान यह चर्चा हुई है कि यदि करीबी मुकाबला रहा तो फिर भाजपा और एकनाथ शिंदे दूसरे दलों में टूट की कोशिश कर सकते हैं। इससे बचने के लिए विधायकों को पहले ही बाहर भेज दिया जाए।
टुडेज चाणक्या के विश्लेषण ने भी यह संकेत दिया कि राज्य में सत्ता की कुर्सी महायुति के पास जा सकती है। सर्वे में जातिगत वोटिंग की भी दिलचस्प तस्वीर सामने आई है।
महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) गठबंधन MVA के बीच मुकाबला है।
ज्यादातर बड़े टीवी चैनलों ने भी किसी एग्जिट पोल से अपना वास्ता नहीं जोड़ा। सभी ने स्वतंत्र एजेंसियों का एग्जिट पोल ही दिखाया और इस डिस्क्लेमर के साथ कि हमने यह सर्वे नहीं किया है। यही नहीं कई नामी सर्वे एजेंसियां तो इस बार एग्जिट पोल से ही दूर रहीं।
पिछले कुछ चुनावों में एग्जिट पोल्स भयंकर तरीके से गलत साबित हुए हैं। इसी को देखते हुए कहा जा रहा है कि इस बार भले ही एनडीए के लिए पोल्स पॉजिटिव हों, लेकिन फिर भी अभी से ही बहुत खुश नहीं होना चाहिए।
यूपी के उपचुनाव पर मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा लोकसभा चुनाव का बदला सपा से लेती दिख रही है। वह लगभग एकतरफा मुकाबला जीत रही है। मैट्रिज के अनुसार भाजपा और उसकी सहयोगी रालोद नौ में से सात सीटें जीतती दिख रही है। सपा को दो ही सीटें मिल सकती हैं।
Maharashtra Exit Poll Survey: तीन अन्य सर्वेक्षणों पी-मार्क, लोकशाही मराठी-रुद्र और जी न्यूज के AI एग्जिट पोल सर्वे का मानना है कि राज्य में कांटे की टक्कर होगी और कोई भी गठबंधन स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं कर पाएगा।