लोजपा (रामविलास) के जमुई सांसद अरुण भारती ने 18 मई को नालंदा के बिहारशरीफ से बहुजन भीम समागम की शुरुआत करने की घोषणा की है। इसके बाद बिहार के दूसरे जिलों में भी इसका आयोजन किया जाएगा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होने ये बात कही।
मुकेश सहनी ने पत्रकारों से चर्चा में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को नसीहत देते हुए कहा कि ऐसा न करें कि आपका समाज ही आपको छोड़ दे। एक बयान की चर्चा कर कहा कि वे कह रहे थे कि जातीय जनगणना हो, पर रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हो। उनका यह बयान गलत है।
चिराग पासवान ने कहा है कि अपने पिता रामविलास पासवान के विपरीत बिहार में रहकर बिहार के लिए राजनीती करना चाहते हैं। उनके बयान पर सियासत सुलग गई है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इससे बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है। लोजपा-रामविलास के नेता और कार्यकर्ता भी उनसे बिहार चुनाव लड़ने की अपील कर चुके हैं।
लाइव हिन्दुस्तान के साथ इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान की तारीफ करते हुए कहा कि वह जाति की राजनीति नहीं करते हैं और बिहार की तरक्की की बात करते हैं।
लोजपा-रामविलास के सांसद अरुण भारती के बयान, ‘बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर चिराग पासवान इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं’, पर अटकलों का दौर शुरू हो गया है।
चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उनके जीजा और जमुई से सांसद अरुण भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि चिराग इस बार विधान सभा का चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी की आकांक्षा है कि चिराग बिहार में बड़ी जिम्मेदारी संभालें। इसकी चर्चा गठबंधन में भी होगी।
युवा लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट के विजन को जन-जन तक हमलोग पहुंचाएंगे। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया है।
पासवान परिवार में संपत्ति का विवाद गहराता जा रहा है। चाचा पशुपति पारस ने अब अपने भतीजे चिराग पासवान से खगड़िया (बिहार) से दिल्ली तक प्रॉपर्टी का बंटवारा करने की मांग कर दी है।
चिराग पासवान आज शहरबन्नी में अपनी बड़ी मां से मिलने पहुंचे, उनके स्वास्थ की जानकारी ली। चिराग ने कहा कि परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा जो उम्र में मुझसे काफी बड़े हैं, जिन्होने आर्थिक महत्वकांक्षा की आड़ में मेरी बड़ी मां को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आने वाले दिनों में सबको माकूल जवाब मिलेगा।