अनियंत्रित बाइक की ठोकर से महिला जख्मी
अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग पर रामपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक की ठोकर से बीबी सफिया नामक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया, जहां...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 14 May 2025 12:45 AM

अररिया। एक संवाददाता अररिया-पूर्णिया फोरलेन मार्ग स्थित रामपुर के समीप अनियंत्रित बाइक की ठोकर से सड़क पार कर रही एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला बीबी सफिया बताया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।