Top 10 Happiest Countries in the World What is India and Pakistan Rankings ये हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश, भारत से कहीं आगे है पाकिस्तान? UN की रिपोर्ट
Hindi Newsफोटोविदेशये हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश, भारत से कहीं आगे है पाकिस्तान? UN की रिपोर्ट

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश, भारत से कहीं आगे है पाकिस्तान? UN की रिपोर्ट

  • पाकिस्तान फिलहाल भारत से काफी आगे 108 नंबर पर है। आइए जानते हैं 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देशों के बारे में।

Amit KumarFri, 10 Jan 2025 10:53 PM
1/13

दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश

Top 10 Happiest Countries in the World: दुनिया में हर कोई खुश रहना चाहता है, और कुछ देश ऐसे हैं जो खुशहाली के मामले में बाकी देशों से कहीं आगे हैं। हर साल, संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट उन देशों की रैंकिंग जारी करती है जहां लोग सबसे ज्यादा खुशहाल होते हैं। इस रिपोर्ट को तैयार करने में कई मानकों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि जीडीपी, जीवन प्रत्याशा, सामाजिक समर्थन, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, और भ्रष्टाचार का स्तर। आइए जानते हैं 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देशों के बारे में।

2/13

10. न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की शांतिपूर्ण जीवनशैली, प्राकृतिक सुंदरता, और मजबूत सामुदायिक भावना इसे टॉप 10 में जगह दिलाती है। प्राकृतिक सुंदरता, जीवन की गुणवत्ता, और सामाजिक समर्थन न्यूजीलैंड को दसवें स्थान पर रखते हैं।

3/13

9. लक्समबर्ग

लक्समबर्ग की समृद्धि, सुरक्षित माहौल और उच्च आय इसे खुशहाल बनाते हैं। उच्च प्रति व्यक्ति आय, सामाजिक सुरक्षा, और छोटी लेकिन समृद्ध अर्थव्यवस्था लक्समबर्ग की खुशहाली में सहायक हैं।

4/13

8. स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड अपनी स्वास्थ्य सेवाओं, आर्थिक स्थिरता और सुंदर प्राकृतिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। उच्च जीवन प्रत्याशा, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं, और आर्थिक स्थिरता स्विट्ज़रलैंड को आठवें स्थान पर लाती हैं।

5/13

7. नॉर्वे

नॉर्वे की वेलफेयर प्रणाली और प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल इसे खुशहाल देशों में शामिल करता है। प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, सामाजिक सुरक्षा, और उच्च जीवन स्तर नॉर्वे की खुशहाली में योगदान करते हैं।

6/13

6. नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स के लोग काम और जीवन के बीच संतुलन बनाने में माहिर हैं। यहां की खुली संस्कृति और सामाजिक सुरक्षा इसे खुशहाल बनाती है।

7/13

5. इजरायल

इजराइल ने पांचवां स्थान हासिल किया। यह यहूदी देश अपने इनोवेशन और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जाना जाता है।

8/13

4. स्वीडन

स्वीडन पर्यावरण-अनुकूल नीतियों, मजबूत सामाजिक सेवाओं और उच्च जीवन स्तर के लिए जाना जाता है। यह देश पिछले कई सालों से टॉप 5 में रहा है।

9/13

3. आइसलैंड

आइसलैंड अपनी मजबूत सामुदायिक भावना और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। यहां अपराध दर भी बहुत कम है।

10/13

2. डेनमार्क

डेनमार्क का जीवन स्तर, सामाजिक समानता, और "हाइज" (सुकूनभरी जिंदगी का एक डेनिश कॉन्सेप्ट) इसे खास बनाता है।

11/13

1. फिनलैंड

फिनलैंड लगातार सातवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश रहा है। यह देश अपनी मजबूत शिक्षा प्रणाली, स्वास्थ्य सेवाओं, और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

12/13

108. पाकिस्तान

पाकिस्तान फिलहाल भारत से काफी आगे 108 नंबर पर है। हालांकि पाकिस्तान को लेकर एक संदेह ये भी है कि इसका डाटा काफी पुराना है। संयुक्त राष्ट्र की सर्वे एजेंसी का कहना है कि पाकिस्तान को लेकर उसके पास लेटेस्ट डाटा का आभाव है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान को सोशल सपोर्ट, जीवन की गुणवत्ता, और आर्थिक स्थिरता में सुधार के लिए प्रयास करने की आवश्यकता है।

13/13

126. भारत

इस रिपोर्ट में भारत 143 देशों में 126वें स्थान पर है। 2024 में भारत की रैंकिंग 126 ही रही। ये पाकिस्तान से काफी पीछे है। भारत का वर्ल्ड हैप्पीनेस स्कोर 4.05 है। जबकि पाकिस्तान का स्कोर 4.66 है। 2022 में भारत की रैंकिंग और भी खराब थी तब हमारा देश 136वें स्थान पर था।