आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 1998 में हुई थी। टूर्नामेंट के पहले संस्करण का मेजबान बांग्लादेश था। साउथ अफ्रीका ने पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था।
चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा संस्करण साल 2000 में केन्या की सरजमीं पर खेला गया। केन्या में न्यूजीलैंड टीम चैंपियन बनी थी। न्यूजीलैंड ने खिताबी मैच में टीम इंडिया को मात दी थी।
चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा सजीन 2002 में श्रीलंका में आयोजित हुआ। श्रीलंका और भारत को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था क्योंकि बारिश के कारण फाइनल का नतीजा नहीं निकला।
टूर्नामेंट के चौथे संस्करण की मेजबान इंग्लैंड ने की, जो 2004 में हुआ। इंग्लैंड को खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां सीजन 2006 में भारत में खेला गया। भारतीय टीम घर पर आयोजित टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। तब ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को फाइनल में धूल चटाई थी।
चैंपियंस ट्रॉफी का छठा सीजन साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर हुआ था। साउथ अफ्रीका टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात दी।
इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के सातवें (2013) और आठवें संस्करण (2018) की मेजबान की और उसपर 'गम का बम' फूटा। इंग्लैंड इकलौती टीम है, जिसने तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की है मगर कभी खिताब नहीं जीती। इंग्लैंड को 2013 में फाइनल में भारत के हाथों हार मिली थी। वहीं, 2017 में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराया था।
पाकिस्तान पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने जा रहा है। टूर्नामेंट में आठ टीम हिस्सा लेंगी, जिन्हें ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है। पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ग्रुप ए में हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफागिस्तान ग्रुप बी का हिस्सा हैं। भारत हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था।