Hindi Newsफोटोराष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगम में लगाई डुबकी, सूर्य को अर्घ्‍य दिया; देखें फोटो

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगम में लगाई डुबकी, सूर्य को अर्घ्‍य दिया; देखें फोटो

  • राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंची हैं। उन्‍होंने वहां त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। डुबकी गाने के बाद उन्‍होंने भगवान सूर्य को अर्घ्‍य भी दिया। ‍राष्‍ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Ajay SinghMon, 10 Feb 2025 12:24 PM
1/6

संगम में डुबकी के बाद सूर्य को अर्घ्‍य देतीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

प्रयागराज में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने स्‍वागत किया। संगम में डुबकी लगाने के बाद राष्‍ट्रपति ने भगवान सूर्य को अर्ध्‍य दिया।

2/6

राष्‍ट्रपति ने संगम के पवित्र जल में खड़े होकर की अराधना

सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हेलिकॉप्‍टर लैंड हुआ। एयरपोर्ट से वह सीधे अरैल घाट पहुंचीं। त्रिवेणी संगम पर उन्‍होंने प्रवासी पक्षियों को दाना भी खिलाया। इसके बाद उन्‍होंने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। संगम में खड़े होकर सूर्यदेव की ओर देखते हुए उन्‍होंने अराधना की।

3/6

26 फरवरी तक चलेगा महाकुंभ

13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा आध्‍यात्मिक और सांस्‍कृतिक समागम है। देश और दुनिया भर से भक्‍त यहां संगम स्‍नान के लिए पहुंचे हैं। आज राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संगम स्‍नान किया। उन्‍होंने मां गंगा को नारियल और फूल अर्पित किए और उनका पूजन-अर्चन किया। देश के प्रथम राष्‍ट्रपति डॉ.राजेन्‍द्र प्रसाद ने भी महाकुंभ मेले के दौरान पवित्र स्‍नान किया था।

4/6

महाकुंभ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

महाकुंभ में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मूर्मु के संगम स्‍नान के वक्‍त त्रिवेणी संगम के आसपास मजबूत सुरक्षा घेरा रहा।

5/6

अक्षयवट और हनुमान मंदिर के भी दर्शन

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का संगम स्‍नान के बाद अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन का भी कार्यक्रम है। वह डिजिटल कुंभ अनुभव केंद्र भी जा रही है।

6/6

मेयर ने सौंपी प्रयागराज की चाबी

भारत की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रयागराज आगमन पर बमरौली एयरपोर्ट पर प्रयागराज के प्रथम नागरिक महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने प्रयाग महानगर की चाबी (सांकेतिक) भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्‍यनाथ, प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे।