Hindi Newsगैलरीलाइफस्टाइलमहिलाएं क्यों करवाती हैं अपने एग फ्रीज, जानिए इस प्रोसेस में लगता है कितना समय और क्या है खर्च

महिलाएं क्यों करवाती हैं अपने एग फ्रीज, जानिए इस प्रोसेस में लगता है कितना समय और क्या है खर्च

  • आधुनिकता के इस दौर में महिलाएं अब अपने अंडे को सहेज कर रखवा सकती हैं और कुछ सालों के बाद इसी अंडे से कंसीव कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को एग फ्रीजिंग कहते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में।

Avantika JainWed, 18 Sep 2024 10:37 AM
1/7

कम उम्र में महिलाएं क्यों करा रही हैं एग फ्रीज

आधुनिकता के इस दौर में महिलाएं अपने करियर पर फोकस करना पसंद करती हैं। जब वह अपने गोल्स को अचीव कर लेती हैं तभी शादी और बच्चा प्लान करती हैं। अगर महिला 30 की उम्र के बाद शादी और बेबी प्लान कर रही हैं तो दिक्कते हो सकती हैं। इस समस्या से बचने के लिए महिलाएं पहले ही एग फ्रीज करवाती हैं। जानिए क्या है ये प्रोसेस, किस उम्र में इसे करना चाहिए और क्या होता है खर्च।

2/7

क्या है एग फ्रीजिंग

एग फ्रीजिंग एक नई तकनीक है। जिसमें महिला के एग निकाले जाते हैं, फिर उन्हें फ्रिज किया जाता है। बाद में जब भी महिला अपनी प्रेग्नेंसी प्लान करती हैं तो इन फ्रीज किए अंडों को फर्टिलाइज किया जाता है और यूटर्स में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

3/7

किस उम्र में करवाना चाहिए एग फ्रीजिंग

एग फ्रीज कराने की सबसे अच्छी उम्र 20 से 35 साल के बीच मानी जाती है। इस उम्र में महिलाओं के पास अच्छी मात्रा और क्वालिटी वाले अंडे होते हैं।

4/7

क्या है एग फ्रीजिंग प्रोसेस

एग फ्रीजिंग एक नई तकनीक है। जिसमें महिला के एग निकाले जाते हैं, फिर उन्हें फ्रिज किया जाता है। बाद में जब भी महिला अपनी प्रेग्नेंसी प्लान करती हैं तो इन फ्रीज किए अंडों को फर्टिलाइज किया जाता है और यूटर्स में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

5/7

एग फ्रीजिंग में कितना होता है खर्च

भारत में एग फ्रीजिंग का खर्चा अलग-अलग कारकों पर डिपेंड करता है। जिसमें क्लिनिक, डॉक्टर और इस्तेमाल किया जाने वाला प्रोसेस शामिल है। हालांकि, भारत में एग फ्रीजिंग की लागत औसतन 50,000 से ​​2,50,000 रुपये तक हो सकती है।

6/7

एग फ्रीजिंग प्रोसेस में लगता है कितना समय

इस प्रोसेस कि समय सीमा हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, एग फ्रीजिंग की पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में 2 से 3 हफ्ते का समय लगेगा। ज्यादातर मामलों में 2 हफ्ते से भी कम समय में इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

7/7

कई एक्ट्रेसेस करवा चुकी हैं एग फ्रीज

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस भी अपने करियर के चलते शादी देर से प्लान करती हैं। ऐसे में कुछ अदाकाराओं ने एग फ्रीज करवाया है और वह इस बारे में खुलकर बात करती हैं।