हॉरर फिल्मों के शौकीनों को साइको थ्रिलर और सस्पेन्स थ्रिलर फिल्में भी बहुत पसंद आती हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी हॉरर फिल्मों के बारे में जो खास पॉपुलर नहीं हुईं लेकिन इनमें थ्रिलर और हॉरर भर-भरकर है। अगर आप इस वीकेंड के लिए कोई कमाल की हॉरर फिल्म तलाश रहे हैं तो शायद इस लिस्ट में आपको आपकी चॉइज मिल जाए।
साल 2014 में आई इस फिल्म के बारे में लोग ज्यादा नहीं जानते। फिल्म की कहानी एक मॉल के बारे में जिसमें रहस्यमयी तरीके से मौतें होने लगती हैं। फिल्म में हॉरर भी है, लेकिन साथ ही साथ एक मिस्ट्री है जिसे आप क्लाइमैक्स तक सुलझाते रहेंगे।
साउथ की यह फिल्म भी साल 2014 में ही रिलीज हुई थी। कैसे एक पिज्जा डिलीवरी बॉय का रोज आना एक अजीब गुत्थी में बदल जाता है। यह एक सुपरनैचुरल ड्रामा हॉरर है जिसमें आपको हॉरर के साथ-साथ सस्पेंस भी खूब मिलता है।
साल 2009 में आई फिल्म 13B एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है जिसकी कहानी काफी यूनिक है। आर माधवन और नीतू चोपड़ा स्टारर यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी सुनाता है जो एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होता है। पूरी मिस्ट्री एक टीवी शो के साथ शुरू होती है।
राधिका आप्टे स्टारर यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसे रहस्यमयी जगहों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से डर लगता है। लेकिन कहानी में एक ट्विस्ट आता है जिसके बाद फैंस हर नए सीन के साथ एक अजीब मिस्ट्री में उतरते जाते हैं।
अनुराग कश्यप हमेशा से ही डिफरेंट आइडिया के साथ फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। साल 2013 में आई यह फिल्म एक बच्चे के अचानक गायब हो जाने से शुरू होती है। फिल्म एक गजब की साइकोलॉजिकल थ्रिलर है।
द हाउस नेक्स्ट डोर साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक कपल के बारे में है जो जिनके घर के सामने एक नया परिवार शिफ्ट होता है और फिर शुरू होता है रहस्यों का एक लंबा सिलसिला।