महाशिवरात्रि का त्योहार आनेवाला है। ये दिन शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इस मौके पर हम आपको उन टीवी स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने भगवान शिव का किरदार निभाया।
टीवी सीरियल 'सिया के राम' में रोहित बख्शी ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
'नीली छतरी वाले' टीवी सीरियल में हिमांशु सोनी ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 9 है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
टीवी एक्टर मोहित रैना ने लंबे समय तक सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 9.3 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने 'शिव महिमा' नाम की फिल्म में भगवान शिव का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
भगवान कृष्ण का रोल निभा चुके सौरभ जैन ने 'महाकाली अंत ही आरंभ है' में भगवान शिव का रोल निभाते नजर आए थे। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
सीरियल 'संकट मोचन महाबली' में एक्टर अमित मेहरा ने भगवान शिव का किरदार निभाया था। सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं।
टीवी सीरियल 'राधा कृष्ण' में एक्टर तरुण खन्ना ने भगवान शिव का रोल निभाया था। इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।