Top 5 Books Recommended By Dr Vikas Divyakirti Vikas Divyakirti: हर किसी को पढ़नी चाहिए विकास दिव्यकीर्ति सर की सुझाई ये 5 किताबें
Hindi NewsगैलरीकरियरVikas Divyakirti: हर किसी को पढ़नी चाहिए विकास दिव्यकीर्ति सर की सुझाई ये 5 किताबें

Vikas Divyakirti: हर किसी को पढ़नी चाहिए विकास दिव्यकीर्ति सर की सुझाई ये 5 किताबें

  • 5 Life-Changing Books by Vikas Divyakirti: विकास दिव्यकीर्ति सर ने पांच ऐसी किताबों के बारे में बताया है, जिन्हें हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे पांच किताबें कौन-सी हैं।

PrachiSun, 30 March 2025 04:38 PM
1/6

विकास दिव्यकीर्ति सर की सुझाई 5 किताबें

विकास दिव्यकीर्ति दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट के संस्थापक हैं। वे स्टूडेंट्स को यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कराते हैं। यूट्यूब पर अक्सर उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें वे अक्सर किसी विषय के संबंध में टिप्स या सुझाव बताते हैं। ऐसे ही उनके एक वीडियो में उन्होंने पांच ऐसी किताबों के बारे में बताया है, जिन्हें हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे पांच किताबें कौन-सी हैं।

2/6

सोफी का संसार (Sophie’s World)

इस किताब को नॉर्वे के सुप्रसिद्ध लेखक जाॅस्टिन गार्डर ने लिखा है। यह उनकी बेस्टसेलर किताब है। यह किताब फिलॉसफी (दर्शन) को बहुत ही आसान और मजेदार तरीके से पाठकों को समझाती है। इस किताब का अभी तक 60 से अधिक भाषाओं में अनुवाद हो चुका है। दर्शन (फिलॉसफी) में रुचि रखने वाले लोगों को यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए।

3/6

गोदान

गोदान उपन्यास को हिन्दी के प्रख्यात लेखक मुंशी प्रेमचंद ने लिखा है। यह उनकी अंतिम और सबसे अहम रचना मानी जाती है। इसका प्रकाशन वर्ष 1936 में हुआ था। उपन्यास ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के तहत ग्रामीण भारत का एक जीवंत और दिल दहला देने वाला चित्र चित्रित करता है। इसके मूल में एक गरीब किसान, होरी की कहानी है, जिसका गरीबी के बीच अस्तित्व और गरिमा के लिए अथक संघर्ष भारतीय किसानों की दुर्दशा का प्रतीक है।

4/6

सत्य के प्रयोग- महात्मा गांधी

यह किताब हमारे राष्ट्रीय पिता महात्मा गाँधी की आत्मकथा है। यह किताब उन्होंने गुजराती में लिखी थी। इस किताब में उन्होंने अपनी बचपन की घटनाओं से लेकर अपने युवावस्था तक की कहानियों के बारे में बताया है। गांधी जी के अनुभव और जीवन को समझने के लिए यह किताब बहुत अच्छी है।

5/6

सेपियंस

इस किताब को इजरायली लेखक युवाल नोआ हरारी ने लिखा है। इस किताब में लेखक ने मानव जाति के इतिहास को शुरुआत से लेकर मनुष्य रूप में बदलने तक के एक लंबे इतिहास को बहुत ही रोचक तरीके से पाठकों को समझाया है। यह किताब मानव इतिहास को बहुत ही सरल तरीके से समझाती है।

6/6

दि हिस्ट्री ऑफ मैनकाइंड

फेड्रिक रेटजेल एक जर्मन जियोग्राफर है, उन्होंने ही 1896 में यह किताब लिखी थी। यह किताब पिछले वर्षों में मनुष्यों के विकास का पता लगाने का एक अद्भुत तरीका है। इस पुस्तक को पढ़ना समय की यात्रा करने और यह समझने जैसा है कि हम कैसे विकसित हुए हैं। विविध संस्कृतियों से लेकर आधुनिक युग तक, यह पुस्तक उन लोगों के लिए सबसे अच्छी पढ़ने वाली पुस्तकों में से एक है जो इतिहास के बारे में जानने में रुचि रखते हैं।