Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणShani Rashifal: शनि गुरु के नक्षत्र में कब तक रहेंगे? 3 राशियों के लिए लाभकारी

Shani Rashifal: शनि गुरु के नक्षत्र में कब तक रहेंगे? 3 राशियों के लिए लाभकारी

  • Shani Rashifal Transit Saturn : इस साल शनि अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि देव के गुरु के नक्षत्र में रहने से कुछ राशियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। अप्रैल महीने तक कुछ राशियों के लिए समय अच्छा माना जा रहा है। 

Shrishti ChaubeySat, 1 Feb 2025 05:18 PM
1/8

शनि नक्षत्र गोचर

शनि क्रूर व मायावी ग्रह हैं, जो इस समय गुरु के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शनि ग्रह पिछले साल से पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में बैठे हुए हैं, जिसके स्वामी ग्रह गुरु हैं। इस साल शनि अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि देव के गुरु के नक्षत्र में रहने से कुछ राशियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है।

2/8

गुरु के नक्षत्र में कब हुआ था गोचर?

दृक पंचांग के अनुसार, शनि देव ने दिसम्बर 27, 2024 दिन शुक्रवार को रात 10:42 बजे के करीब पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर किया था।

3/8

कल होगा शनि का नक्षत्र पद गोचर

दृक पंचांग के अनुसार, फरवरी 2, 2025 को रात 08:51 बजे शनि देव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेंगे। फिर, मार्च 2, 2025 को शाम 07:20 बजे पूर्व भाद्रपद के तृतीय पद व मार्च 29, 2025 को रात 11:01 बजे पूर्व भाद्रपद के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे।

4/8

शनि गुरु के नक्षत्र में कब तक रहेंगे?

दृक पंचांग की मानें तो अप्रैल 28, 2025 को सोमवार के दिन लगभग सुबह 07:52 बजे शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में शनि प्रवेश करेंगे, जिसके स्वामी ग्रह स्वयं शनि माने जाते हैं।

5/8

3 राशियों के लिए लाभकारी

शनि देव के गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है तो कुछ को जीवन में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं गुरु के नक्षत्र में शनि के विराजमान रहने से किन 3 राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं-

6/8

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए गुरु के नक्षत्र में शनि का गोचर शुभ माना जा रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। दुश्मनों पर जीत हासिल कर सकते हैं। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा।

7/8

धनु राशि

शनि के गुरु के नक्षत्र में गोचर करने से धनु राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। करियर के मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। धन कमाने के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा माना जा रहा है। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं।

8/8

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरु के नक्षत्र में शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। शनि ग्यारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। आपके सालों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। संपत्ति, या वाहन खरीदने के योग हैं। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।