Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsUnique Wedding Send-off in Jhansi Groom and Guests Celebrate on Bulldozers

शादी में दुल्हन की विदाई पर बुलडोजर पर नांचे बाराती

Jhansi News - शादी में दुल्हन की विदाई पर बुलडोजर पर नांचे बारातीबुलडोजर संग शहर से निकली बारात देख रही जुटे राहगीरझांसी,संवाददाताशादी के बाद शहर में दुल्हन की अनोख

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीSat, 22 Feb 2025 10:11 PM
share Share
Follow Us on
शादी में दुल्हन की विदाई पर बुलडोजर पर नांचे बाराती

झांसी,संवाददाता शादी के बाद शहर में दुल्हन की अनोखी विदाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। विदाई के दौरान जहां दूल्हे-दुल्हन की कार आगे चल रही थी, वहीं पीछे करीब आधा दर्जन से अधिक बुलडोजर पर बाराती थिरकते नजर आए। एक साथ बुलडोजर सड़क पर देख राहगीरों का हुजूम लगा रहा। शुक्रवार को हुई विदाई पर दूल्हा व उसके परिजनों ने कहा कि पूरे परिवार के पास बुलडोजर था, इस कारण विदाई कुछ अलग अंदाज से करने की इच्छा थी।

सिजवाहा गांव के रहने वाले मुन्नीलाल ठेकेदार है। उसके सभी पांच भाईयों के पास बुलडोजर है। मुन्नीलाल के बेटे राहुल की शादी खोड़न गांव के आजाद यादव की बेटी के साथ हुई। शुक्रवार को विदाई के दौरान दुल्हन की कार के अलावा आधा दर्जन से अधिक बुलडोजर गेट पर खड़े देख सनसनी फैल गई। बारात विदा हुई तो सभी बुलडोजर पर बाराती सवार होकर गानों पर थिरकने लगे। वहीं झांसी-शिवपुरी रोड पर अनोखी विदाई देख राहगीरों का भी जमावड़ा लग गया। दूल्हे की माने तो उसके परिवार के सभी लोगों के पास बुलडोजर है और मिलने वाले भी बुलडोजर लेकर आए थे। कुछ अलग करने के लिए उन्होंने बुलडोजर से विदाई की इच्छा जताई थी। फिलहाल अनोखी विदाई शहर में चर्चा का विषय बनी रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें