Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणVastu Tips: घर से नहीं जा रही है बीमारी, वास्तु के अनुसार करें ये 5 उपाय

Vastu Tips: घर से नहीं जा रही है बीमारी, वास्तु के अनुसार करें ये 5 उपाय

  • Vastu Tips for health: घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से न केवल आर्थिक लाभ होता है बल्कि अच्छी सेहत भी मिलती है। जानें घर से बीमारी को भगाने के आसान वास्तु उपाय-

Saumya TiwariWed, 5 March 2025 11:29 AM
1/6

घर से बीमारी दूर भागने के लिए वास्तु उपाय

हमारे आसपास मौजूद सकारात्मक ऊर्जा का जीवन में सकारात्मक व नकारात्मक ऊर्जा खराब डालती है। कई बार घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा इतनी बढ़ जाती है कि घर के सदस्य एक के बाद एक बीमार रहने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में अच्छी सेहत व घर की खुशहाली के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बीमारी घर से दूर होती है।

2/6

अच्छी सेहत के लिए वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार, अगर घर उत्तर मुखी है, आपने मुख्य द्वार के ऊपर ही बिजली के कनेक्शन दे रखे हैं, जो बीमारी का एक बड़ा कारण बनता है। इस स्थिति में इन्हें हटाकर उत्तर पश्चिम दिशा में कर देना चाहिए।

3/6

सीढ़ियों के नीचे शौचालय

वास्तु के अनुसार, सीढ़ियों के नीचे शौचालय बनाना अच्छा नहीं होता है, ये वास्तु दोष का कारण बनता है। अगर घर में सीढ़ियों के नीचे शौचालय है तो, इसे बंद कर देना चाहिए।

4/6

खिड़कियों को खोलें

वास्तु के अनुसार, घर की सभी खिड़कियों को सुबह को अवश्य खोल कर रखना चाहिए। ऐसा करने से घर से बीमारी जाती है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

5/6

अच्छी सेहत के लिए वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में सिर्फ हल्के रंग की चादरों का ही प्रयोग करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और बीमारी व दरिद्रता दूर होती है।

6/6

फैमिली मेंबर की अच्छी सेहत के लिए वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार, परिवार के सदस्यों की अच्छी सेहत के लिए व स्वयं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सिरहाने एक लैपिज लजूली का क्रिस्टल या टम्ब्लर रखना लाभकारी माना गया है।