Hindi NewsBihar NewsAra NewsPrincipal Interviews Scheduled for March 18-19 at Bihar State University Service Commission

प्रभार के सहारे संचालित अंगीभूत कॉलेजों को मिलेंगे स्थायी प्राचार्य

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने प्राचार्य पद के लिए 18-19 मार्च को साक्षात्कार की तिथि घोषित की है। कुल 173 पदों के लिए 156 शिक्षक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के...

Newswrap हिन्दुस्तान, आराThu, 6 March 2025 07:27 PM
share Share
Follow Us on
प्रभार के सहारे संचालित अंगीभूत कॉलेजों को मिलेंगे स्थायी प्राचार्य

-आगामी 18-19 मार्च को होना है साक्षात्कार, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भी आवेदक भी होंगे इंटरव्यू में शामिल, हुए चयनित आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) ने राज्य के अंगीभूत कॉलेजों में प्राचार्य पद के लिए इंटरव्यू की तिथि जारी कर दी है। आयोग ने 18 और 19 मार्च को इंटरव्यू दो पालियों में आयोजित करने संबंधी अधिसूचना जारी की है। सभी अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से जानकारी भेज दी है। कुल 173 पद के लिए सामान्य व कोटिवार 156 शिक्षक अभ्यर्थियों को प्राचार्य पद के लिए आवेदन किया है। इसमें वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत वरीय प्रोफेसर और प्रभारी प्राचार्यों ने भी स्थायी प्राचार्य बनने को आवेदन किया है। इनमें एक दर्जन से अधिक को इंटरव्यू में शामिल किया गया है। वहीं, आधा दर्जन से अधिक आवेदकों को इंटरव्यू में शामिल नहीं किया गया है। बताया जाता है कि प्राचार्य की बहाली पूरी होने के बाद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र में स्थायी प्राचार्य मिल जाएंगे। जानकारी के अनुसार विभिन्न कॉलेजों में कार्यरत प्रभारी प्राचार्य और विवि के पूर्व अधिकारियों और पीजी हेड रह चुके शिक्षकों ने आवेदन किया है। बता दें कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में अनारक्षित पद में पांच पुरुष और दो महिला का पद है, जबकि सात पद आरक्षित हैं। विवि के कुल 14 प्राचार्य पदों के लिए होगी नियुक्ति वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में खाली पड़े प्राचार्यों के पदों पर नियुक्ति को लेकर आयोग की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। मालूम हो कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग संशोधन अधिनियम 2021 के लागू होने के साथ ही राज्य के अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों की नियुक्ति की अनुशंसा के अधिकार बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग को मिल गये हैं। आयोग की ओर से चयन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद विश्वविद्यालयवार चयनित सूची के उम्मीदवारों का अंगीभूत महाविद्यालयों में पदस्थापन संबंधित विवि द्वारा किया जाएगा। इस पद के लिए कम से कम 15 वर्षों का शिक्षण अनुभव रखने वाले प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर ही आवेदन किए हैं। अभ्यर्थियों के लिए एकेडमिक और प्रशासनिक कॅरियर पर 80 और साक्षात्कार पर 20 अंक निर्धारित किये गये हैं। रोस्टर के अनुसार ही प्राचार्य नियुक्त होंगे। वीर कुंवर सिंह विवि अंतर्गत 15 अंगीभूत कॉलेज प्रभारी प्राचार्य के भरोसे संचालित हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस वर्ष अप्रैल और मई माह तक वहां स्थायी प्राचार्य नियुक्त हो जायेंगे। मालूम हो कि विवि अंतर्गत आने वाले 19 अंगीभूत कॉलेजों में अभी 15 कॉलेजों में कोई स्थायी प्राचार्य नहीं हैं। ये सभी कॉलेज प्रभारी प्राचार्यों के सहारे संचालित हो रहे हैं। इन कॉलेजों में है प्रभारी प्राचार्य विवि के मुख्यालय स्थित एसबी कॉलेज, महाराजा कॉलेज, एमएम महिला कॉलेज, एमवी कॉलेज बक्सर, डीके कॉलेज डुमरांव, एएस कॉलेज बिक्रमगंज, महिला कॉलेज डालमियानगर, शंकर कॉलेज सासाराम, शेरशाह कॉलेज सासाराम, रोहतास महिला कॉलेज सासाराम, एसवीपी कॉलेज भभुआ, जीबी कॉलेज रामगढ़, एसएन कॉलेज शाहमल खैरादेव, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज नौहट्टा, श्रीत्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर में प्रभारी प्राचार्य हैं। इन जगहों पर नियमित प्राचार्य विवि के आरा स्थित एचडी जैन कॉलेज, जगजीवन कॉलेज, जेएलएन कॉलेज डेहरी ऑनसोन और एसपी जैन कॉलेज सासाराम में नियमित प्राचार्य हैं। कुल चार कॉलेजों में नियमित और 15 में प्रभारी प्राचार्य हैं। अब प्राचार्यों का कार्यकाल होगा पांच साल का प्राचार्य की नियुक्ति को ले पिछले दिनों ड्राफ्ट ऑर्डिनेंस व रेगुलेशन पर राज्यपाल सचिवालय ने अपनी सहमति जता दी है। इसके बाद रेगुलेशन की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। अधिसूचना में अब प्राचार्यों का कार्यकाल पांच साल ही निर्धारित किया गया है। इस तरह अब जो प्राचार्य बहाल होंगे, वे पांच साल के लिए ही संबंधित कॉलेज में होंगे। उनके प्रदर्शन के आकलन के आधार पर पांच वर्षों के लिए कार्यकाल में विस्तार का प्रावधान किया गया है। वीकेएसयू में वर्ष 2009 में हुई थी नियुक्ति बता दें कि वीर कुंवर सिंह विवि में अरसे से कमीशन के प्राचार्य की नियुक्ति नहीं हुई है। वर्ष 2009 में तत्कालीन कुलपति प्रो रामपाल सिंह के कार्यकाल में प्राचार्यों की बहाली हुई थी। उस वक्त 17 कॉलेजों के लिए बहाली हुई थी। इसमें कुछ प्राचार्य सेवानिवृत्त हो गये और कुछ का निधन हो गया, जबकि कुछ अन्य विवि में चले गये। अब प्राचार्यों का कार्यकाल होगा पांच साल का प्राचार्य की नियुक्ति को ले पिछले दिनों ड्राफ्ट ऑर्डिनेंस व रेगुलेशन पर राज्यपाल सचिवालय ने अपनी सहमति जता दी है। इसके बाद रेगुलेशन की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है। अधिसूचना में अब प्राचार्यों का कार्यकाल पांच साल ही निर्धारित किया गया है। इस तरह अब जो प्राचार्य बहाल होंगे, वे पांच साल के लिए ही संबंधित कॉलेज में होंगे। उनके प्रदर्शन के आकलन के आधार पर पांच वर्षों के लिए कार्यकाल में विस्तार का प्रावधान किया गया है। वीकेएसयू के शिक्षक भी किये हैं आवेदन प्राचार्य पद के लिए निकली बहाली में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर भी आवेदन किए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुछ प्रोफेसर आयोग से प्राचार्य नियुक्त होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें