Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणVastu Tips: अगर मन विचलित, परेशान व अशांत रहता है, तो आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

Vastu Tips: अगर मन विचलित, परेशान व अशांत रहता है, तो आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

  • Vastu Tips for mental health: आधुनिक लाइफस्टाइल में स्ट्रेस होना आम बात है, चाहें बात बच्चों की हो या बड़े-बुजुर्गों की। कई बार बिना वजह भी मन परेशान व विचलित रहता है। जानें मानसिक शांति के लिए वास्तु उपाय-

Saumya TiwariMon, 17 Feb 2025 11:06 AM
1/6

मानसिक स्थिरता के लिए वास्तु उपाय

किसी भी काम में सफलता पाने के लिए मन लगना जरूरी होता है। हालांकि कुछ लोगों को यह शिकायत रहती है कि उनका मन परेशान रहता है, अस्थिर रहता है और विचलित रहता है। जब वे किसी काम को शुरू करते हैं तो उनका मन काम से हट जाता है और फोकस नहीं कर पाता है। काम में फोकस न होने के कारण उसमें सफलता पाना मुश्किल हो जाता है। वास्तु शास्त्र में मन स्थिर व शांत करने के कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से काम में मन लगता है और फोकस बना रहता है। जानें मानसिक स्थिरता के लिए वास्तु उपाय-

2/6

मन विचलित रहता है तो क्या करें वास्तु उपाय

वास्तु के अनुसार, अपने शरीर पर चांदी धारण करें। चांदी की चेन या अंगूठी कुछ भी आप पहन सकते हैं। चांदी के गिलास में नित्य प्रति पानी पीना शुरू कर देना चाहिए।

3/6

वास्तु टिप्स फॉर पॉजिटिव एनर्जी

वास्तु के अनुसार, छोटे-छोटे बच्चों को खोए के पेड़े बांटना आपके लिए लाभदायक रहेगा। इससे मन शांत व स्थिर रहता है।

4/6

शिवलिंग पर नित्य चढ़ाएं कच्चा दूध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, शिवलिंग पर नित्य कच्चा दूध एवं चावल चढ़ाना शुभ रहता है। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति का काम में फोकस लगता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

5/6

मानसिक स्थिरता के लिए वास्तु उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार, नित्य प्रति कम से कम दस मिनट तक अनुलोम-विलोम क्रिया अवश्य किया करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक स्थिरता प्राप्त होती है।

6/6

वास्तु टिप्स फॉर हैप्पी माइंड

वास्तु के अनुसार, चांदी का चंद्र यंत्र बनवाकर गले में धारण करना लाभ देगा। मान्यता है कि ऐसा करने से तनाव व अवसाद से दूर रहने में मदद मिलेगी।