Hindi Newsएनसीआर न्यूज़what are exit polls how much accurate know what were 2020 delhi elections results prediction full details

क्या होते हैं एग्जिट पोल,कितने सटीक? 2020 के दिल्ली चुनाव में किसकी बनाई थी सरकार, सब जानिए

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव का मतदान अब खत्म होने की ओर है। शाम 6 बजे के बाद वोटिंग खत्म हो जाएगी। इसके कुछ देर बाद ही विभिन्न चैनल अपने एग्जिट पोल के साथ हाजिर होंगे। आइए समझते हैं कि एग्जिट पोल क्या होते हैं औ यह कितने सटीक होते हैं।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 5 Feb 2025 05:21 PM
share Share
Follow Us on
क्या होते हैं एग्जिट पोल,कितने सटीक? 2020 के दिल्ली चुनाव में किसकी बनाई थी सरकार, सब जानिए

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुछ देर में मतदान खत्म हो जाएगा। इसके बाद कई चैनल अपने एग्जिट पोल के साथ हाजिर होंगे। हर चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल पेश किए जाते हैं। एग्जिट पोल रिजल्ट के पहले एक अनुमान होता है, जिसमें यह पता चलता है कि आगे किसकी सरकार बनने वाली है। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आए एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की सरकार बनवा रहे थे, अंतर केवल सीटों का था। बाद में नतीजे भी आप के ही पक्ष में रहे। इस बार देखना होगा कि एग्जिट पोल के अनुमान असल नतीजों में बदलते हैं या नहीं। ऐसे में आइए समझते हैं कि एग्जिट पोल होते क्या हैं और कितने सटीक होते हैं।

एग्जिट पोल क्या होते हैं?

एग्जिट पोल मतदाताओं के शुरुआती सर्वे होते हैं,जो उनके वोट डालने के तुरंत बाद,निर्वाचन क्षेत्र की नब्ज जानने के लिए किए जाते हैं। हालांकि ये सटीक नहीं होते, लेकिन ये जनता को यह अनुमान लगाने में मदद करते हैं कि कौन सी पार्टी चुनावों में आगे चल रही है और सत्ता में आने की संभावना है। एग्जिट पोल की विश्वसनीयता कई कारकों से प्रभावित होती है,जिनमें मतदाताओं की ईमानदारी,गलती की गुंजाइश और सैंपल का आकार शामिल है। एग्जिट पोल नतीजों का अंदाजा लगाने मात्र के लिए हैं।

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 (धारा 126ए) के अनुसार, मतदान समाप्त होने तक एग्जिट पोल नहीं कराए जा सकते और न ही उनका प्रचार किया जा सकता है। यह नियम सुनिश्चित करता है कि मतदान प्रक्रिया के दौरान एग्जिट पोल मतदाताओं के निर्णयों को प्रभावित न करें। ईसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, मीडिया आउटलेट्स को किसी राज्य में सभी चरणों में मतदान समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल के नतीजे प्रकाशित या प्रसारित करने की अनुमति है। चूंकि दिल्ली का चुनाव एक ही चरण में हो रहा है,इसलिए एग्जिट पोल आज मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद जारी होगा।

कितने सटीक होते हैं एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल सरकारी एजेंसियों द्वारा नहीं कराए जाते हैं। ये निजी फर्मों और मीडिया संगठनों द्वारा किए जाते हैं जो आधिकारिक नतीजे घोषित होने से पहले जनता के जनादेश का अनुमान लगाने की कोशिश करते हैं। दुनिया भर में इनके व्यापक उपयोग के बावजूद, इनकी सटीकता पर अक्सर सवाल उठाए गए हैं। ये केवल अनुमान ही हैं, असल नतीजे इससे उलट हो सकते हैं।

2020 के दिल्ली चुनाव में किसकी बनाई थी सरकार?

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई थी। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने तब आप को 59-68 सीटें दी थीं, टाइम्स नाउ ने आप को 47 और बीजेपी को 23 सीटें दी थीं। इसके अलावा अधिकांश पोल्स भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनवा रहे थे। उसके बाद जब नतीजे आए तो आम आदमी पार्टी को 62 और भाजपा को 8 सीटें आई थीं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें