चौथाई कुल्ही में मारपीट में घायल एक साल के ऋषभ का स्थिति नाजुक
झरिया के चौथाई कुल्ही में छेड़खानी का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला हुआ। पीड़िता अरुणा देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। एक साल का...

झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र चौथाई कुल्ही मे छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता अरुणा देवी के शिकायत पर झरिया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही सभी आरोपी फरार है। घटना के बाद क्षेत्र मे तनाव है। कई लोग इस मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन बुद्धिजीवियों ने इस मामले को शांत करा दिया। झरिया पुलिस नियमित रूप से पेट्रोलिंग कर रही हैं। वहीं इस घटना मे घायल एक साल के बच्चे ऋषभ की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। ऋषभ के सिर मे गहरी चोटें लगी है। ऋषभ का इलाज धनबाद एसएनएमएम सीएच चल रहा है। बताते चले कि चौथाई कुल्ही शिव मंदिर 2 नंबर चानक के समीप शनिवार की देर शाम छेड़खानी का विरोध करने के बाद एक पक्ष के लोगों ने एक परिवार के घर पर हमला कर दिया था। जिसमे एक साल के बच्चे ऋषभ सहित सन्नी शर्मा, राजु शर्मा, धर्मराज शर्मा, सुमित शर्मा की पिटाई कर बुरी तरह घायल कर दिया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।