Hindi Newsएनसीआर न्यूज़teen used to brainwash minor girls after making girlfriend manipulate them to rob their own house delhi police

'मैं मरने वाला हूं', लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा घरों में चोरी कराता था शातिर नाबालिग; ऐसे चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे

दिल्ली में एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक शातिर युवक को पकड़ा है जिसकी उम्र 18 साल होने में अभी कुछ महीने बचे हैं। वह धोखे और चालाकी की एक कहानी बुनता था, जिसमें नाबालिग लड़कियों को फंसाया करता था।

Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 15 Feb 2025 01:00 PM
share Share
Follow Us on
'मैं मरने वाला हूं', लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा घरों में चोरी कराता था शातिर नाबालिग; ऐसे चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे

दिल्ली में एक हैरान करने वाली प्रेम कहानी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक शातिर युवक को पकड़ा है जिसकी उम्र 18 साल होने में अभी कुछ महीने बचे हैं। वह धोखे और चालाकी की एक कहानी बुनता था, जिसमें नाबालिग लड़कियों को फंसाकर उनका ब्रेनवॉश करके उन्हें उनके ही घरों में चोरी करने के लिए प्रेरित करता था। युवक की कार्यप्रणाली काफी सरल लेकिन प्रभावी होती थी। वह एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित होने की कहानी गढ़ता, लड़की का विश्वास और सहानुभूति हासिल करता और फिर उसका शोषण करता।

किशोर का चार्म और उसके गुड लुक्स उसे एक मास्टर मैनिपुलेटर बनाने में मदद करते। 5 फरवरी को, पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई पुलिस स्टेशन को एक घर में डकैती की शिकायत मिली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शिकायत मिलने के बाद, पुलिस टीम ने गहन जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।' घर में जबरन एंट्री के कोई निशान नहीं मिले, कोई टूटा हुआ ताला या क्षतिग्रस्त दरवाजे नहीं थे। और फिर भी, घर से 7 लाख रुपये के गहने गायब थे।

टीओआई के अनुसार, पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। फिर, जब जांच आगे बढ़ी, तो शिकायतकर्ता के भाई की 16 साल की बेटी पर शक हुआ। उसे पूछताछ के लिए लाया गया और लंबी पूछताछ के बाद, वह दबाव में आकर आखिरकार खुल गई और लड़के की हरकतों का खुलासा कर दिया। उसे पूछताछ के लिए लाया गया और लंबी पूछताछ के बाद, दबाव में आकर उसकी पोल खुल गई और लड़के की हरकतों का खुलासा हो गया।

अधिकारी ने कहा, 'घर से लूटा गया सारा सामान इमारत की दूसरी मंजिल पर रहने वाली नाबालिग लड़की के पास मिला। उसने अपने 17 साल के प्रेमी के इलाज के लिए अपनी चाची से गहने चुराने की बात स्वीकार की। लड़की को लगा कि अगर उसका जल्द ही ऑपरेशन नहीं हुआ तो वह मर जाएगा।' जब पुलिस ने इन दावों की जांच की और उसके प्रेमी का पता लगाया, तो उन्हें एहसास हुआ कि नाबालिग लड़की जिसे लग रहा था कि उसे उसका प्यार मिल गया है, वास्तव में वह उसे धोखा दे रहा था।

लड़के ने अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों और अच्छे लुक्स की वजह से उसे अपने जाल में फंसा लिया, लेकिन उसे नहीं पता था कि उनका रोमांस झूठ की बुनियाद पर टिका हुआ है। डीसीपी (आउटर) सचिन शर्मा ने कहा, 'हमारी पुलिस टीम ने चोरी किए गए आभूषणों को उस समय बरामद कर लिया, जब वह उन्हें बेचने वाला था। लड़का पूरी तरह स्वस्थ मिला है और उसकी कोई पिछली मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी। उसने 16 साल की लड़की से झूठ बोला था।'

जैसे-जैसे पुलिस ने लड़के की जांच की तो उन्हें पता चला कि वह कई लड़कियों को बेवकूफ बना चुका था। यह लड़की पीड़िताओं में से एक थी। किशोर ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए लड़कियों को धोखा दिया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें