Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़sharda rathore lalit nagar shed tears after their tickets cut what they said about congress

जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी... टिकट कटने पर ललित नागर और शारदा राठौर के छलके आंसू

हरियाणा विधानसभ चुनाव में टिकट कटने पर उम्मीदवारों के आंसू छलक रहे हैं। लेटेस्ट मामला कांग्रेस नेताओं शारदा राठौर और ललित नागर का है। टिकट नहीं मिलने पर समर्थकों के बाच दोनों के आंसू निकल आए।

Sneha Baluni हिन्दुस्तान, बल्लभगढ़। अशोक जैनThu, 12 Sep 2024 07:38 AM
share Share

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही हैं। जिन्हें टिकट मिला है वो समर्थकों के साथ चुनाव तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं जिनके टिकट काटे गए हैं वे लोगों के बीच भावुक हो रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के दो प्रमुख नेता शारदा राठौर और ललित नागर गुरुवार को अपने समर्थकों के बीच उस समय बेहद भावुक हो गए जब उनकी विधानसभा सीटों से कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। दोनों नेताओं के आंसू निकल पड़े। गुरुवार को ललित नागर ने तिगांव विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। यानी उन्होंने खुलकर पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है।

इससे पहले तिगांव सीट से कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं देने पर पूर्व विधायक ललित नागर समर्थकों के बीच भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि उनकी राजनीतिक हत्या करने की कोशिश की गई है। ललित नागर ने कहा था कि उन्होंने कांग्रेस के लिए 15 साल तक कड़ी मेहनत की और हर घर जाकर प्रचार किया, लेकिन इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि तिगांव विधानसभा में पैसे का बड़ा खेल हुआ है, जिसके कारण उनका टिकट कटा है। उन्होंने यह भी कहा कि तिगांव की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस ने इस बार तिगांव से रोहित नागर और बल्लभगढ़ से प्रयाग शर्मा को टिकट दिया है।

वहीं बल्लभगढ़ से कांग्रेस की मजबूत दावेदार रही शारदा राठौर पंजाबी धर्मशाला बल्लभगढ़ पहुंचने पर अपने आंसू नहीं रोक पाई। उन्होंने कहा कि वह सम्मान की लड़ाई लड़ेंगी और लोगों ने उन्हें पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। शारदा राठौर पहले भी दो बार कांग्रेस की विधायक रह चुकी हैं और हरियाणा सरकार में मुख्य संसदीय सचिव का पद भी संभाल चुकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें