Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नोएडाNoida s Bhumi Yadav Wins Gold Medal at CBSE Archery Competition

तीरंदाजी में भूमि को स्वर्ण पदक मिला

नोएडा की भूमि यादव ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई उत्तरी क्षेत्र तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कंपाउंड स्पर्धा के अंडर-14 आयुवर्ग में 511 अंक प्राप्त किए। भूमि अब...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 19 Sep 2024 02:00 PM
share Share

नोएडा, संवाददाता। सीबीएसई उत्तरी क्षेत्र तीरंदाजी प्रतियोगिता में शहर की भूमि यादव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। ये प्रतियोगिता उत्तराखंड के रुद्रपुर में 17 सितंबर को समाप्त हुई, जिसमें 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। नोएडा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व कर रहीं भूमि ने कंपाउंड स्पर्धा के अंडर-14 आयुवर्ग में पहला स्थान हासिल किया। स्टेडियम के नोएडा आर्चरी सेंटर में खेल की बारीकियां सीख रहीं भूमि ने स्पर्धा में 511 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके बाद अब वह राष्ट्रीय सीबीएसई प्रतियोगिता में भी भाग लेंगी। प्रतियोगिता 22 अक्तूबर से शुरू होगी। भूमि पहली बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया। इससे पहले प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। भूमि के प्रशिक्षक राहुल वर्मा ने बताया कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भूमि यादव कड़ी मेहनत कर रही हैं। राष्ट्रीय सीबीएसई सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी भूमि से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। कम उम्र में ही भूमि की प्रतिभा प्रतिभा दिखने लगी है। यह भविष्य की खिलाड़ी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें