नाइजीरियाई महिला को मारने की धमकी
यमुना सिटी में रहने वाली नाइजीरियाई महिला कैसी लियोनटिन ने अपने साथी चार्ल्स केनेडी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत की है। चार्ल्स ने 13 अप्रैल को फोन पर धमकी दी और इससे पहले 25...

रबूपुरा। यमुना सिटी स्थित सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी में रहने वाली नाइजीरियाई महिला ने अपने साथी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक सुपरटेक गोल्फ कंट्री निवासी नाइजीरियाई मूल की महिला कैसी लियोनटिन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके जान पहचान के चार्ल्स केनेडी ने उसे 13 अप्रैल को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इससे पहले भी 25 दिसंबर 2024 को आरोपी ने महिला के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की थी। इससे पीड़िता की हड्डी टूट गई थी। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डर की वजह से वह पुलिस में शिकायत नहीं कर पाई। इधर फिर से मूलतः नाइजीरिया के रहने वाले चार्ल्स ने उसे धमकाया। महिला का आरोप है कि चार्ल्स का वीजा खत्म हो गया है। इसके बावजूद वह अवैध रूप से सोसाइटी में रह रहा है। शिकायत पर रबूपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।