Security Forces Arrest 10 Militants from Manipur s Imphal Districts मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 10 उग्रवादी गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSecurity Forces Arrest 10 Militants from Manipur s Imphal Districts

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 10 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर के इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से सुरक्षाबलों ने 10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 4 उग्रवादी यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के हैं, जो स्थानीय लोगों को धमकाने और जबरन वसूली...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 April 2025 06:08 PM
share Share
Follow Us on
मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 10 उग्रवादी गिरफ्तार

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के इंफाल पूर्व और इंफाल पश्चिम जिलों से सुरक्षाबलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के 10 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पाम्बेई) के चार उग्रवादियों और एक सहयोगी को शनिवार को इंफाल पूर्व के वांगखेई थंगापट मापन से गिरफ्तार किया गया। ये उग्रवादी इंफाल घाटी में जबरन वसूली करने के साथ ही स्थानीय लोगों को धमकाते थे। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक के एक सदस्य को इंफाल पश्चिम के लाम्फेलपट से गिरफ्तार किया गया, जबकि कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूडी) के पांच उग्रवादियों को शनिवार को इंफाल पूर्व के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।