Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीPAC Soldier Allegedly Rapes and Blackmails Woman for Three Years in Delhi

पीएसी जवान महिला को ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म

--ज्योति नगर इलाके की घटना नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। ज्योति नगर थाना इलाके

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 10 Sep 2024 02:04 PM
share Share

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। ज्योति नगर थाना इलाके में पीएसी का जवान महिला को ब्लैकमेल कर तीन वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहली बार चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी ने पीड़िता को धमका कर उससे सात लाख रुपये भी वसूल लिए। इन हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को ‌‌शिकायत दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी से 2020 में उसकी मुलाकात ज्योति नगर थाना इलाके में हुई थी। उस समय आरोपी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। शुरुआत में आरोपी ने महिला के भाई से दोस्ती की और घर आना-जाना शुरू किया। 2021 में महिला के भाई की मौत हो गई। इस दौरान वह अपने मायके आई हुई थी। दो अगस्त 2021 को महिला आरोपी के घर गई थी। आरोपी उसके लिए चाय लेकर आया। चाय पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

जुलाई में कराया गर्भपात

पीड़िता का आरोप है कि पीएसी में चयनित होने के बाद वह उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण के लिए चला गया। प्रशिक्षण से वापस आने के बाद महिला के साथ फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला के गर्भवती होने पर गत चार जुलाई 2024 को आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें