चैनपुर में जैविक खेती पर जागरुकता सेमिनार
चैनपुर में एराउज के तत्वावधान में जैविक खेती पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें संत पीटर और उर्सूलाइन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को जैविक खेती से प्रेरित...

चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के संत पॉल सभागार टोंगो में शनिवार को एराउज के तत्वावधान में जैविक खेती पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत पीटर हाई स्कूल और उर्सूलाइन बालिका हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ जैविक खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित करना और रोजगार की तलाश में होने वाले पलायन को रोकना था। कार्यक्रम की शुरुआत पौधे में जल अर्पण कर की गई। सेमिनार में जैविक खेती के महत्व और उसके लाभों पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन फादर एल्फिज केरकेट्टा, फादर सुशील और ब्रदर रोहित ने किया।
संत पीटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर तेज कुमार बाखला ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं उर्सलाइन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं को संबोधित किया। मौके पर रोशन,अजित,अवित,अतुल,खेडयूस,रेमेजीयूस,अनिमा,ममता और सी जया समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।