चंद्रयान-5 मिशन पर इसरो ने जापानी अंतरिक्ष एजेंसी के साथ की बैठक
शब्द : 146 --------- बेंगलुरु, एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-5 मिशन पर जापान की

शब्द : 146 --------- बेंगलुरु, एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-5 मिशन पर जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा (जेएएक्सएक) के साथ आमने-सामने तीसरी बैठक की। इसरो ने गुरुवार को यह घोषणा की। चंद्रयान-5/ ल्यूपेक्स अभियान भारत के चंद्र अनुसंधान में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद है जिसमें 2040 तक भारतीय गगन यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने का लक्ष्य है। इसरो द्वारा जारी बयान के अनुसार इस संबंध में इसरो के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय पर जाक्सा के साथ एक दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों, परियोजना अधिकारियों व तकनीकी दल के सदस्य शामिल हुए। चंद्रयान-5 मिशन पर इसरो व जाक्सा सहयोगात्मक रूप से साथ काम कर रहे हैं।
अभियान जापान के लांच वाहन के जरिए प्रक्षेपित किया जाएगा जो इसरो द्वारा निर्मित चंद्र लैंडर को लेकर चांद पर उतरेगा। चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र सरकार से 10 मार्च 2025 को स्वीकृति मिली थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।