Delhi Government Aims to Eliminate Okhla Landfill by December 2025 दिल्ली से कूड़े के पहाड़ 2028 तक हो जाएंगे खत्म : सिरसा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government Aims to Eliminate Okhla Landfill by December 2025

दिल्ली से कूड़े के पहाड़ 2028 तक हो जाएंगे खत्म : सिरसा

दिल्ली सरकार कूड़े के पहाड़ को समाप्त करने के लिए गंभीर है। ओखला लैंडफिल साइट को दिसंबर 2025 तक खत्म करने का लक्ष्य है। यहां 20 लाख टन लीगेसी कचरे का निस्तारण होना बाकी है। पर्यावरण मंत्री और महापौर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 May 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली से कूड़े के पहाड़ 2028 तक हो जाएंगे खत्म : सिरसा

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में कूड़े के पहाड़ को खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार सख्त है। दिसंबर 2025 तक ओखला लैंडफिल साइट को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसमें अभी 20 लाख टन लीगेसी कचरे का निस्तारण किया जाना है। साथ ही, यहां जारी बायोमाइनिंग के कार्य की गति को देखते हुए यह काम चार महीने में पूरा हो सकता है। पर्यावरण एवं वन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने गुरुवार को ओखला स्थित लैंडफिल साइट का दौरा किया। सिरसा ने कहा कि दिल्ली से कूड़े के पहाड़ 2028 तक खत्म हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के विजन के अनुसार यह काम जल्दी खत्म हो जाएगा। वहीं, ओखला लैंडफिल साइट के निरीक्षण के दौरान महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि विकसित दिल्ली बनाने का वादा किया था, जिसे पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबद्ध है। ओखला लैंडफिल साइट पर 60 लाख टन लीगेसी कचरा था, जिसे बायोमाइनिंग करके 20 लाख टन पर लाया गया है। वह डीसिल्टिंग के कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि जलभराव की समस्या से निपटा जा सके। महापौर ने कहा कि लैंडफिल साइट के आसपास स्थित कॉलोनियों में रहने वाले लोग बदबू से परेशान हैं। हमारा प्रयास है कि इस कूड़े के पहाड़ को खत्म करके यहां पार्क विकसित किया जाए। इस दौरान सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि ओखला लैंडफिल साइट पर स्थित कूड़े का पहाड़ उनके क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।