विपक्ष का दृष्टिकोण राष्ट्रीय एकता की कमी को दर्शाता: भाजपा
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने के फैसले पर कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दृष्टिकोण राष्ट्रीय एकता की कमी को दर्शाता है। त्रिवेदी ने...

नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश भेजने के सरकार के फैसले पर रविवार को कांग्रेस पार्टी के रुख की आलोचना की। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दृष्टिकोण राष्ट्रीय एकता की कमी को दर्शाता है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान में कोई भी सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के नेताओं से सवाल नहीं कर रहा है। वहीं, भारत में कई नेता प्रश्न उठा रहे हैं। मुख्यमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित भारतीय नेताओं द्वारा दिए गए बयानों का इस्तेमाल पाकिस्तान में भारत के खिलाफ हो रहा है। भाजपा नेता ने तिरंगा यात्रा पर कहा कि वे लोग इसका भी विरोध कर रहे थे।
जो लोग हमास और हिजबुल्लाह के लिए यात्राओं में सच्चाई और सहिष्णुता देखते थे। उन्हें तिरंगा यात्रा में राजनीति दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि सभी को एक साथ खड़ा होना चाहिए और पार्टी की राजनीति से ऊपर उठकर आगे बढ़ना चाहिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।