Assam CM Reports Arrest of Another Person for Supporting Pakistan Total 65 Detained असम : पाक समर्थन के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAssam CM Reports Arrest of Another Person for Supporting Pakistan Total 65 Detained

असम : पाक समर्थन के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी कोकराझार जिले में हुई है। अब तक राज्य में 65 लोगों को गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 17 May 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
असम :  पाक समर्थन के आरोप में एक और व्यक्ति गिरफ्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। राज्य में अब तक ऐसी गिरफ्तारियों की संख्या 65 हो गई है। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी कोकराझार जिले में की गई है। सरमा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि कोकराझार पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का समर्थन करने के लिए गोसाईगांव से जोयनल आबेदीन को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि अब तक 65 देशद्रोही गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में विपक्षी दल एआईयूडीएफ विधायक अमीनुल इस्लाम भी शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।