Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीAssam Assembly Ends Two-Hour Friday Break for Muslim Legislators CM Himanta Biswa Sarma

असम : विधानसभा ने नमाज के लिए दो घंटे का अवकाश खत्म किया

असम विधानसभा ने मुस्लिम विधायकों को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए दिए जाने वाले दो घंटे के अवकाश को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि यह नियम अगले सत्र से लागू होगा। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 Aug 2024 11:06 AM
share Share

गुवाहाटी, एजेंसी। असम विधानसभा ने मुस्लिम विधायकों को शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए दिए जाने वाले दो घंटे के अवकाश को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह नियम अगले सत्र से लागू किया जाएगा।

हिमंत बिस्व सरमा ने एक पोस्ट में कहा, दो घंटे के ‘जुम्मा ब्रेक को खत्म करके, असम विधानसभा ने उत्पादकता को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही ‘औपनिवेशिक बोझ के एक और निशान को समाप्त किया है। यह प्रथा मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला ने 1937 में शुरू की थी। उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक फैसले के लिए विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी और हमारे विधायकों का आभार। एक अन्य अधिकारी ने बताया, आखिरी बार दो घंटे का यह ब्रेक शुक्रवार को दिया गया। विधानसभा की नियम समिति ने सर्वसम्मति से इस प्रथा को त्यागने पर सहमति व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें