Ammonia Levels Surge in Yamuna River Impacting Water Supply in East Delhi पूर्वी दिल्ली की कई कॉलोनियों में पानी की किल्लत होगी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAmmonia Levels Surge in Yamuna River Impacting Water Supply in East Delhi

पूर्वी दिल्ली की कई कॉलोनियों में पानी की किल्लत होगी

यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने से दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से पानी की आपूर्ति में कमी आई है। इससे पूर्वी दिल्ली की कई कॉलोनियों में पानी की किल्लत हो सकती है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 1 Jan 2025 07:46 PM
share Share
Follow Us on
पूर्वी दिल्ली की कई कॉलोनियों में पानी की किल्लत होगी

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना नदी में अमोनिया की मात्रा फिर बढ़ गई है। इसकी वजह से दिल्ली जल बोर्ड के वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्र से कॉलोनियों में होने वाली पानी की आपूर्ति कम हो गई है। ऐसे में पूर्वी दिल्ली की कई कॉलोनियों में पानी की किल्लत हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी का कहना है कि अमोनिया का स्तर 7 मिलीग्राम प्रति लीटर तक पहुंच गया है। यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने का मतलब है कि पानी में घरेलू और औद्योगिक अपशिष्ट की मात्रा ज्यादा है। उनका कहना है कि वजीराबाद और चंद्रावल जल शोधन संयंत्र में यमुना का पानी लिया जाता है और इसे शोधित करके कॉलोनियों में सप्लाई की जाती है।

यमुना के जल स्तर पर असर नहीं

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में यमुना के जल स्तर पर कोई असर नहीं है। आमतौर पर यमुना में जल स्तर 674 फुट रहता है और अभी भी उतना ही पानी मिल रहा है। उनका कहना है कि सिर्फ अमोनिया की मात्रा बढ़ने की वजह से पानी की आपूर्ति पर असर पड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।