महिला पर गोली चलाने वाला गिरफ्तार
मुरादनगर के गांव बसंतपुर सैतली में एक महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी ओमवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ओमवीर ने अमित के घर में घुसकर उसकी मां पर फायरिंग की, लेकिन गोली नहीं लगी। पुलिस ने गुरुवार...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 15 May 2025 06:04 PM

मुरादनगर। गांव बसंतपुर सैतली में महिला पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी अमित का पड़ोसी ओमवीर से विवाद चल रहा। आरोप है कि मंगलवार दोपहर ओमवीर ने साथियों के साथ अमित के घर में घुसकर मारपीट की। इस दौरान उनकी मां पर तमंचे से फायरिंग कर दी। हालांकि, गोली नहीं लगी। एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार सुबह आरोपी ओमवीर को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।