पत्नी साथ रहने को राजी नहीं हुई तो सास को मार दी गोली, लव मैरिज किया था; फरीदाबाद में सनसनीखेज घटना
फरीदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी मां के साथ रह रही एक आदमी की पत्नी जब उसके साथ रहने को राजी नहीं हुई तो उसने अपनी सास को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी मां के साथ रह रही एक आदमी की पत्नी जब उसके साथ रहने को राजी नहीं हुई तो उसने अपनी सास को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि फरीदाबाद के नंगला एन्क्लेव इलाके में अपनी पत्नी से विवाद के बाद एक आदमी ने अपनी सास को गोली मार दी। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल महिला रीता गिरी का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सारन थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, रीता गिरी ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका की शादी 2009 में आरोपी रामवीर से हुई थी। शादी के बाद से ही रामवीर ने प्रियंका को परेशान किया और उसके साथ मारपीट की। इस वजह से वह उसे छोड़कर अपनी मां के साथ रहने लगी। शिकायत में कहा गया है कि प्रियंका ने उसके खिलाफ भरण-पोषण का मामला भी दर्ज कराया था।
पुलिस ने बताया कि रीता गिरी ने आरोप लगाया कि रामवीर उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और उसने धमकियां भी दी थीं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि शुक्रवार देर रात रामवीर हमारे घर में घुस आया और मेरे पेट में गोली मारकर भाग गया। मेरे परिवार ने मुझे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर रामवीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रामवीर ने दावा किया कि उसने प्रियंका से प्रेम विवाह किया था। उसने पत्नी के साथ अपने झगड़े के लिए उसकी मां को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि प्रियंका अक्सर झगड़ों के कारण अलग रहने लगी थी। फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि आगे की जांच चल रही है कि उसने बंदूक कहां से खरीदी।