Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi Weather Update Temperature rise upto 8 degree Heat IMD Alert

दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, 8 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, IMD का ताजा अपडेट

  • मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें तापमान के लगातार बढ़ने के आसार जताए गए हैं।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तानFri, 7 March 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, 8 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने लगी है। कई लोगों ने तो पंखे तक चलाने शुरू कर दिए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है जिससे लोगों को और गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग की माने तों होली से पहले ही तापमान 8 डिग्री बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें तापमान के लगातार बढ़ने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आसमान ज्यातर साफ रह सकता है और अधिकतम तापमान में भी 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के आज यानी 7 मार्च को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई थी। वहीं 8 मार्च को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़ सकता है और 12 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग ने मार्च तक हल्की धुंझ रहने की चेतावनी भी जारी की है।

8 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 मार्च को न्यूनतम तापमान में 2-2 डिग्री की और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है 12 मार्च को तापमान आज के मुकाबले 8 डिग्री बढ़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक 9 मार्च को न्यूनतम और अधिकतम तापमान 14 और 32, 10 मार्च को 16 और 33, 11 मार्च को 17 और 34 और 12 मार्च को 18 और 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा 13 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें