Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi Election Result 2025 Congress Candidate Devendra Yadav Leading on Badali Seat

Delhi Election Result 2025: दिल्ली की इकलौती सीट, जिस पर कांग्रेस चल रही आगे; चेहरा कौन

देवेंद्र यादव कांग्रेस के सीनियर नेता हैं। कई राज्यों के प्रभारी रहें हैं। वह दिल्ली के भलस्वा गांव के रहने वाले हैं और पहले भी विधायक रहे हैं।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 Feb 2025 09:53 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Election Result 2025: दिल्ली की इकलौती सीट, जिस पर कांग्रेस चल रही आगे; चेहरा कौन

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर रुझान आ गए हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक 9.25 बजे तक भाजपा-47 आप 22 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस शुरू से ही बादली सीट पर आगे चल रही है। यहां से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव लीड बनाए हुए हैं। देवेंद्र यादव कांग्रेस के सीनियर नेता हैं। कई राज्यों के प्रभारी रहें हैं। वह दिल्ली के भलस्वा गांव के रहने वाले हैं और पहले भी विधायक रहे हैं।

देवेंद्र यादव पंजाब के पार्टी प्रभारी हैं। इससे पहले वह उत्तराखंड के भी प्रभारी रह चुके हैं। यादव 2008 से 2013 और 2013 से 2015 तक बादली से कांग्रेस विधायक रह चुके हैं। हालांकि, पिछले दो चुनावों में इस सीट पर आप की जीत होती रही है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजेश यादव पिछले 10 सालों से बादली के विधायक हैं और वह इस बार हैट्रिक लगाने की फिराक में हैं। भाजपा ने दीपक चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। बादली विधानसभा सीट उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के तटत आता है।

ये भी पढ़ें:LIVE: पटपड़गंज से अवध ओझा पीछे, भाजपा और AAP में कड़ी टक्कर
ये भी पढ़ें:LIVE: गोकलपुर में भाजपा के निमेश निकले आगे, आप के सुरेंद्र कुमार पिछड़े
ये भी पढ़ें:LIVE: दिल्ली इलेक्शन रिजल्ट के शुरुआती रुझानों में AAP को झटका, BJP बहुमत के पार
ये भी पढ़ें:Live: जहां मुस्लिम मतदाता हैं भाग्य विधाता, उन सीटों पर कौन जीत रहा बाजी

पिछले साल अप्रैल 2024 में अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल हो जाने के बाद 5 मई को देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। बादली सीट के अलावा देवली सीट पर भी कांग्रेस के उम्मीदवार राजेश चौहान बीच-बीच में आगे चल रहे हैं। फिलहाल चुनाव आयोग के आंकड़ों के रुझानों में आम आदमी पार्टी के प्रेम चौहान 3121 वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 39 और आप 23 सीटों पर आगे चल रही है।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें