राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया कि दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद।
अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा से 4089 वोटों से शिकस्त मिली है। केजरीवाल को हराने की वजह से प्रवेश वर्मा दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो गए हैं।
Delhi Election Result: दिल्ली के मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री सौरव भारद्वाज भी चुनाव हार गए हैं। ग्रेटर कैलाश सीट पर उन्हें BJP की शिखा रॉय ने हराया।
देवेंद्र यादव कांग्रेस के सीनियर नेता हैं। कई राज्यों के प्रभारी रहें हैं। वह दिल्ली के भलस्वा गांव के रहने वाले हैं और पहले भी विधायक रहे हैं।
Vikaspuri Election Result 2025: विकासपुरी से भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। आप और भाजपा में लगातार फाइटिंग के बाद आप के महिंदर यादव को हार का सामना करना पड़ा।
janakpuri Delhi Chunav Parinam 2025 Live- जनकपुरी से भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे चल रही है। अब देखना यह होगा क्या आम आदमी पार्टी आगे निकलते हुए सीट जीतने में कामयाब होगी या नहीं।
Ghonda Election Result 2025: घोंडा विधानसभा सीट पारंपरिक रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी रस्साकसी का अहम केंद्र रहा है। इस बार फिर भाजपा ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
Seelampur Election Result 2025: सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल विधान सभा सीट है। यहां से आप के उम्मीदवार चौधरी जुबैर अहमद ने बड़ी जीत दर्ज की है।
Malviya nagar Election Result 2025: पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने 18,144 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी के शैलेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे।
रुड़की के वार्ड.1 से महिला आरक्षित सीट पर दोबारा से बसपा का कब्जा मतगणना में गड़बड़ी करने पर दी आत्मदाह की चेतावनी