Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़woman came from village for treatment raped in government hospital Karnataka accused arrested

गांव से इलाज के लिए आई महिला, कर्नाटक के सरकारी अस्पताल में हुआ रेप; पकड़ा गया आरोपी इरफान

  • वह अस्पताल परिसर में सो रही थी कि उसी समय आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भी इलाज के लिए अस्पताल आया था।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, चिक्कबल्लापुरThu, 22 Aug 2024 05:31 PM
share Share

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में 65 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार को इस मामले में 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना बुधवार की रात 2 बजे की है, जब पीड़ित महिला इलाज के लिए एक गांव से अस्पताल आई थी। महिला ने रात में अस्पताल में ही रुकने का फैसला किया। वह अस्पताल परिसर में सो रही थी कि उसी समय आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भी इलाज के लिए अस्पताल आया था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि महिला अस्पताल परिसर में आराम कर रही थी। उसे अकेला पाकर आरोपी इरफान ने उसके साथ बलात्कार किया। महिला की मदद के लिए चीख पुकार सुनकर अस्पताल में मौजूद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। उन्होंने आरोपी को भी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

चिक्काबल्लापुर के पुलिस अधीक्षक कुशल चौकसे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "महिला इलाज के लिए अस्पताल आई थी। वह अस्पताल परिसर में थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया है।" चौकसे ने इस बात पर जोर दिया कि अपराध अस्पताल के अंदर नहीं बल्कि परिसर में हुआ।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया, यह बलात्कार जैसा लग रहा है। भारतीय न्याय संहिता (बलात्कार) की धारा 64 के तहत मामला दर्ज किया गया है।" महिला का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आगे की जांच जारी है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है और डॉक्टर धरने पर हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें